Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra की XUV और BE कब होगी लॉन्च? जानें इनकी सारी डिटेल्स

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Wed, 17 Aug 2022 05:55 PM (IST)

    Mahindra ने अपने बॉर्न इलेक्ट्रिक विजन के रूप में XUV.e8 XUV.e9 BE.05 BE.07 और BE.09 के साथ शुरू होने वाली पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी कारों को पेश किया है। सभी गाड़ियों की अपनी- अपनी खासियत और फीचर्स है। ये कार नए मॉड्यूलर INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी।

    Hero Image
    Mahindra की XUV और BE कब होगी लॉन्च? जानें इनकी सारी डिटेल्स

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महिंद्रा ने हाल के दिनों में ही इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देते हुए अपने कदम EV मार्केट में रख दिये है। हालांकि कंपनी ने अपने बॉर्न इलेक्ट्रिक विजन के रूप में  XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07, और BE.09 के साथ शुरू होने वाली पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी कारों को पेश किया है। सभी गाड़ियों की अपनी- अपनी खासियत और फीचर्स है। आज हम आपको बताएंगे कौन सी गाड़ी महिंद्रा की कौन से साल में होगी लॉन्च। हालांकि सबकी एक खास बात ये है की नए मॉड्यूलर INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    XUV.e8

    आपको बता दें महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर अपने इन पांच मई से चार के लॉन्च होने की समय सीमा का खुलासा कर दिया है। और भारतीय बाजार मार इसका पहला मॉडल XUV.e8 दिसंबर 2024 में लॉन्च होगा। ये न केवल नए प्लेटफार्म पर बेस्ड होगा बल्कि ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम से भी लैस होगा। XUV.e8 335bhp और 389bhp  के बीच पावर जनरेट कर सकती है।

    XUV.e9

    ये कार कूपे बॉडी स्टाइल का मिक्सचर है वहीं ये XUV.e8 की तुलना में स्पोर्टी भी दिखाई देता है। भारतीय बाजार में कंपनी इसको लॉन्च अप्रैल 2025 में करेगी। इस कार की लंबाई 4,800 mm से कम है और इसका व्हीलबेस 4,775 mm hai लेकिन यह XUV से अधिक लंबी है। इसके साथ ही ये पांच इलेक्ट्रिक मॉडल्स में से भी लंबी है।

    BE.05

    कंपनी अपनी इस कार को अक्टूबर साल 2025 में लॉन्च करेगी। इससे पहले अपनी इन गाड़ियों को लॉन्च कर देगी। इसका स्टाइल काफी अलग होगा जो इसको सभी एसयूवी से अलग बनाएगी।  ये एक स्पोर्टी कार होने के साथ ही कई तकनीकों से भी लैस है। क्युकी ब्रांड ने इसमें आने वाली टेक्नोलॉजी पर अधिक ध्यान दिया है।

    BE.07

    जहा पर BE.05 el कूपे स्टाइल की एसयूवी है वहीं BE.07 कॉन्सेप्ट बोल्ड वाली एसयूवी है। इसको वाहन निर्माता कंपनी साल 2026 में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इसके साथ ही इसमें कई बेहतरीन फीचर्स भी शामिल होंगे जो इसे काफी बेहतरीन बनाए।