Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OLA S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में कितना अंतर, पढ़ें तुलना

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Tue, 16 Aug 2022 11:39 AM (IST)

    OLA S1 और S1 Pro दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर एक ही प्लैटफॉर्म पर बनाए गए है। रेंज के मामले में दोनों में काफी अंतर है Ola S1 में S1 Pro की तरह बड़ी 4kWh के जगह 3kWh लिथियम-आयन पैक मिलता है।

    Hero Image
    OLA S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में कितना अंतर

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर का चलन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं ओला भी अपने इस चलन को  काफी तेजी से बढ़ रहा है। आपको बता दें Ola S1 की एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपये है और  S1 Pro की कीमत 1.3 लाख रुपये है। आज हम आपको इन दोनों में तुलना करके बताएगें आखिर क्या कुछ खास है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिजाइन

    S1 और S1 Pro दोनों दिखने में सामान्य ही है। दोनों के बीच काफी अंतर देखने को नहीं मिलता क्योंकि दोनों स्कूटर एक ही प्लैटफॉर्म पर बनाए गए है। जैसे  S1 प्रो में एलईडी हेडलाइट, सीट-स्टोरेज और सिंगल साइडेड फ्रंट सस्पेंशन मिलता है। जबकि S1 प्रो में आपको 11 कलर ऑप्शन मिलते है। बल्कि S1 को मात्र पांच-पोर्सिलेन व्हाइट, जेट ब्लैक, नियो मिंट, कोरल ग्लैम और लिक्विड सिल्वर मिलते है।

    रेंज

    रेंज के मामले में दोनों में काफी अंतर है, Ola S1 में S1 Pro की तरह बड़ी 4kWh के जगह 3kWh लिथियम-आयन पैक मिलता है। हालांकि इसमें छोटी बैटरी पैक के बावजूद, ओला का दावा है कि इसमें 141km की ARAI प्रमाणित रेंज मिलती है। वहीं S1 Pro की 181km ARAI प्रमाणित रेंज से 40 km से कम है। आपको बता दें नई  S1 पर ट्रू रेंज नॉर्मल में 101 किमी ,और इको में 128 किमी और स्पोर्ट्स में 90 किमी का दावा करती है। S1 में छोटी  बैटरी पैक होने से 121 kg कर्ब (S1 Pro की तुलना में 4 kg हल्का है।  

    फीचर्स

    दोनों में कंपनी ने कई बेहतरीन सुविधाए दी है। इसमें म्यूजिक प्लेबैक, नेविगेशन, कंपेनियन ऐप और रिवर्स मोड जैसे मूवओएस भी मिलता है। लेकिन इसमें क्रूज कंट्रोल  नहीं मिलता है। वहीं दोनों में 220 mm और 180 mm सिंगल डिस्क ब्रेक, क्रमश मिलते है, फिर दोनों में ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है।