Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इलेक्ट्रिक कार के लिए कर रहे हैं इंतजार! जानें क्या है आपके शहर में EVs के वेटिंग पीरियड का हाल

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Wed, 20 Jul 2022 09:09 AM (IST)

    EVs Waiting Period का समय खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। भारत में मिलने वाली कुछ प्रमुख इलेक्ट्रिक कारों को आज खरीदने पर इनकी डिलीवरी के लिए 6 से 8 महीनों तक इंतजार करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं आपके शहर का हाल।

    Hero Image
    इन EVs के लिए करना पड़ सकता है Waiting Period

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। पहले कोरोना महामारी और फिर सेमीकंडक्टर चिप की कमी ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को काफी लंबा इंतजार करवाया है। EVs का यह वेटिंग पीरियड एक महीने से लेकर आठ महीने तक के लिए है। इसलिए आज हम आपके लिए भारत के प्रमुख शहरों में इन गाड़ियों के लिए होने वाले वेटिंग पीरियड की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिससे आप अनुमान लगा सकें कि आपकी चहेती गाड़ी के लिए अभी आपको और कितना इंतजार करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Nexon EV

    • Tata Nexon EV अपने ब्रांड के साथ-साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी सबसे ज्यादा बिक्री होने वाली इलेक्ट्रिक कार है। Nexon EV की जून, 2022 में कुल 3,507 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जिससे कंपनी को सालाना आधार पर 433 प्रतिशत की बिक्री में बढ़त मिली थी।
    • अगर वेटिंग पीरियड की बात करें तो टाटा की इस ई-कार की डिलीवरी के लिए आपको नई दिल्ली, बैंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद जैसे शहरों में 6 महीने तक इंतजार करना होगा।
    • जबकि पटना और चंडीगढ़ जैसे शहरों में यह समय 3 से 4 महीनों का हो सकता है। बता दें कि इसमें Nexon EV Prime और Nexon EV Max दोनों ही मॉडल शामिल हैं।

    Hyundai Kona Electric

    • Hyundai Kona इलेक्ट्रिक कर में सिंगल चार्ज पर 452 किमी रेंज देने का दावा किया जाता है। इसमें ECO, ECO+, COMFORT और SPORT जैसे राइडिंग मोड्स दिए जाते हैं। वहीं, भारत में इसकी कीमत 25.30 लाख रुपये की एक्स-शोरूम से शुरू हैं।
    • वेटिंग पीरियड पर नजर डालें को भारत के महानगरों में इसके लिए 3 से 4 महीनों तक इंतजार करना होगा, जबकि पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, गाजियाबाद जैसे शहरों में इसके लिए आपको एक से दो महीने तक रुकना पड़ सकता है।

    MG ZS EV

    • MG ZS EV में एक बड़े IP69 50.3 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 174 PS की पीक पावर जेनरेट करने में सक्षम है और इसमें सिंगल चार्ज पर 461 किमी रेंज देने का दावा किया जाता है। साथ ही MG ZS EV की शुरुआती कीमत 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
    • ZS EV के लिए आपको अधिकतम 6 महीनों तक डिलीवरी का इंतजार करना होगा, जबकि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों में वेटिंग पीरियड 4 से 5 महीनों तक है।