Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BMW G 310 RR बाइक लिए इंतजार खत्म, सिंगल वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन के साथ शुरू हुई डिलीवरी

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Sat, 03 Sep 2022 01:18 PM (IST)

    BMW G 310 RR बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी गई है। इसे 313cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ लाया गया है जिसमें स्टैंडर्ड और स्टाइल स्पोर्ट्स जैसे रंगों का विकल्प मिलता है। इस बाइक के पूरे फीचर्स नीचे देखें।

    Hero Image
    BMW G 310 RR स्पोर्टी बाइक की डिलीवरी हुई शुरू

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW G 310 RR का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी आ गई है। जुलाई में लॉन्च हुई इस बाइक की आखिरकार डिलीवरी शुरू हो गई है। नई बाइक TVS Apache RR 310 का रिबैज वर्जन है, जिसे 3.85 लाख रुपये में लाया गया है। साथ ही इस बाइक में आपको सिंगल वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन देखने को मिलता है। भारत में इसका मुकाबला 2022 KTM RC 390, Kawasaki Ninja 300 और Kawasaki Ninja 300 से होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    G 310 RR में मिलता है 313cc का इंजन

    BMW 310 RR बाइक में 313cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है, जो 9250rpm पर 33.5bhp की पावर और 7,500rpm पर 28Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ ही इसमें ट्रैक, स्पोर्ट्स, रेन और अर्बन जैसे चार मोड्स भी मिलते हैं।

    BMW G 310 RR का परफ़ॉर्मेंस

    नई BMW G 310 RR बाइक को जबरदस्त परफ़ॉर्मेंस देने के लिए 6-स्पीड का कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी की मानें तो यह बाइक लगभग 143 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंचने में सक्षम है। साथ ही महज 2.9 सेकेंड में 0 से 60 किमी की रफ्तार तक पहुंच सकती है। G 310 RR में शोआ के इनवर्टेड फोर्क्स फ्रंट में और पीछे की तरफ सेंट्रल स्प्रिंग-स्ट्रट मोनोशॉक प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी दिया गया है।

    BMW G 310 RR के फीचर्स

    फीचर्स पर नजर डालें तो इसके डिजाइन में स्प्लिट-स्टाइल डिज़ाइन दिया गया है जो ड्यूल प्रोजेक्टर LED हेडलाइट और स्प्लिट-टाइप सीटें के साथ और भी शानदार दिखने लगती है। इसके अलावा इसमें 5.0 इंच का स्मार्ट कलर्ड टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, डुअल चैनल ABS को शामिल किया गया है। इसे स्टैंडर्ड और स्टाइल स्पोर्ट्स जैसे रंगों में फिलहाल डिलीवर किया जा रहा है।