विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुछ देर में लॉन्‍च होगी Volvo EX 90 एसयूवी, बेहतरीन रेंज के साथ मिलेंगे फीचर्स, कितनी होगी कीमत?

Published: Mon, 12 Oct 2026 08:00 AM (IST)

दुनिया के साथ ही भारत में भी इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए कई ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में सामान्‍य इलेक्‍ट्रिक कारों के साथ ही लग्‍जरी सेगमेंट की कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। जिसे देखते हुए लग्‍जरी वाहन निर्माता भी इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में कई विकल्‍प पेश और लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में लग्‍जरी वाहन निर्माता वोल्‍वो की ओर से भी नई गाड़ी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से Volvo EX 90 को आज कुछ देर में लॉन्‍च किया जाएगा। किस तरह की खासियत के साथ इसे ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Volvo EX 90 होगी लॉन्‍च

वोल्‍वो की ओर से नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ईएक्‍स 90 को आज कुछ देर में भारत में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया जाएगा।

क्‍या होगी खासियत

निर्माता की ओर से इसमें छह और सात सीटों के विकल्‍प के साथ ही एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, फॉग लैंप, 14.5 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, बिल्‍ट इन गूगल, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, मसाज सीट, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।

कितनी होगी रेंज

निर्माता की ओर से इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को फ्रंट व्‍हील और रियर व्‍हील ड्राइव विकल्‍प के साथ ऑफर किया जा सकता है। इसके साथ इसमें 92 kWh की क्षमता की बैटरी का विकल्‍प भी मिल सकता है। जिससे इसे 620 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें दी गई मोटर से 245 किलोवाट पावर और 470 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिल सकता है। दूसरे विकल्‍प से इसे 500 किलोवाट पावर और 870 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है।

कितनी होगी कीमत

वोल्‍वो की ओर से इस एसयूवी को भारत में जब कुछ देर में लॉन्‍च किया जाएगा, तभी कीमत, फीचर्स और रेंज की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इसको 80 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में वोल्‍वो की ओर से इस एसयूवी को फ्लेगशिप इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाएगा। इसका मुकाबला Mercedes Benz EQS, BMW iX जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा।

यह भी पढ़ें- कौन थे निल्‍स इवार बोहलिन, कब और कैसे किया था 3 प्वाइंट Seat Belt का आविष्‍कार?