Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Volkswagen Virtus, Taigun और Tiguan को सस्ते में खरीदने का आखिरी मौका! जनवरी 2024 से हो जाएंगी इतनी महंगी

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 06:00 PM (IST)

    Volkswagen Passenger Cars India ने 1 जनवरी 2024 से अपनी कार रेंज में कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की योजना की घोषणा की है। आपको बता दें कि MG Motor India Audi BMW Tata Motors और Citroen सहित अन्य कार निर्माताओं ने नए कैलेंडर वर्ष के लिए कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।आइए पूरी खबर के बारे में जान लेते हैं।

    Hero Image
    Volkswagen Virtus, Taigun और Tiguan की कीमतें बढ़ने वाली हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Volkswagen Passenger Cars India ने 1 जनवरी, 2024 से अपनी कार रेंज में कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की योजना की घोषणा की है। जर्मन ऑटो दिग्गज ने कहा कि बढ़ती इनपुट और सामग्री लागत के कारण प्राइस हाइक किया जा रहा है। कीमतों में बढ़ोतरी का असर वोक्सवैगन इंडिया के लाइनअप के सभी मॉडलों पर पड़ेगा। इनमें Virtus, Taigun और Tiguan शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों बढ़ाने पड़े दाम?

    वोक्सवैगन इंडिया ने कहा है कि वह इनपुट लागत में वृद्धि के अधिकांश हिस्से को अवशोषित करना जारी रखेगी। हालांकि, कुछ प्रभाव अंतिम उपभोक्ताओं पर डालना होगा। VW India की वर्तमान लाइनअप वर्टस सेडान के साथ शुरू होती है, जिसकी कीमत 11.48 लाख रुपये से शुरू होती है। टाइगुन कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत 11.62 लाख रुपये से शुरू होती है। वोक्सवैगन टिगुआन ब्रांड के पोर्टफोलियो में टॉप पर है और इसकी कीमत 35.16 लाख रुपये है। आपको बता दें कि ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम भारत की हैं।

    यह भी पढ़ें- Tata Power और IOCL ने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त करने के लिए मिलाया हाथ, पूरे भारत में लगेंगे 500 फास्ट चार्जर

    Volkswagen Virtus और Taigun को मिला नया अपडेट 

    Volkswagen Virtus और Taigun को इस साल की शुरुआत में नए वेरिएंट और रंगों के साथ अपडेट किया गया था, जबकि ऑटोमेकर ने सेडान और एसयूवी में विशेष ग्राफिक्स और अन्य अपडेट लाते हुए साउंड एडिशन भी पेश किया था।

    इन कंपनियों ने भी बढ़ाई कीमत 

    आपको बता दें कि MG Motor India, Audi, BMW, Tata Motors और Citroen सहित अन्य कार निर्माताओं ने नए कैलेंडर वर्ष के लिए कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अधिकांश कीमतों में बढ़ोतरी 1-2 प्रतिशत के आसपास है और मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी। ऐसे में आप दिसंबर महीने में नई कार खरीदकर बचत कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Revolt RV400 को मिला नया Lightning Yellow कलर ऑप्शन, जानिए पहले से कितनी बदल गई ये ई-बाइक

    comedy show banner
    comedy show banner