विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स के साथ आएगी Volkswagen Tiguan R Line, 14 April को होगी भारत में लॉन्‍च

Published: Wed, 02 Apr 2025 11:00 AM (IST)

जर्मनी की वाहन निर्माता Volkswagen की ओर से सेडान और एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से फुल साइज एसयूवी के तौर पर जल्‍द ही Tiguan R Line को लॉन्‍च किया जाएगा। इस एसयूवी में किस तरह के सेफ्टी फीचर्स को दिया जाएगा। कितना दमदार इंजन होगा। कब तक इसे लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। आइए जानते हैं।

Volkswagen Tiguan R Line में किस तरह के सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।
Volkswagen Tiguan R Line में किस तरह के सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

HighLights

  1. Volkswagen Tiguan R Line में मिलेंगे बेहतरीन सेफ्टी फीचर
  2. Level 2 ADAS, नौ एयरबैग, टीपीएमएस, हिल स्‍टार्ट असिस्‍ट
  3. 14 अप्रैल 2025 को औपचारिक तौर पर भारत में होगी लॉन्‍च

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में फॉक्‍सवैगन की ओर से सेडान और एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता जल्‍द ही फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में Volkswagen Tiguan R Line के लॉन्‍च की तैयारी कर रही है। एसयूवी में किस तरह के सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। कितना दमदार इंजन एसयूवी में दिया जाएगा। लॉन्‍च के समय इसकी संभावित कीमत क्‍या हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी Volkswagn Tiguan R Line

भारत में फॉक्‍सवैगन की ओर से तिगुआन आर-लाइन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। 14 अप्रैल 2025 को औपचारिक तौर पर इस एसयूवी को देश में लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

मिलेंगे बेहतरीन सेफ्टी फीचर

लॉन्‍च से पहले निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह अपनी नई एसयूवी में कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स को देने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी में नौ एयरबैग, टीपीएमएस, हिल स्‍टार्ट असिस्‍ट और हिल डीसेंट कंट्रोल, फ्रंंट और रियर में डिस्‍क ब्रेक, 21 फीचर्स के साथ Level 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स को दिया जाएगा।

कितना दमदार इंजन

Volkswagen Tiguan R Line में दो लीटर की क्षमता का टीएसआई ईवो इंजन दिया जाएगा। इस इंजन से एसयूवी को 204 पीएस की पावर और 320 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसमें 7स्‍पीड डीएसजी ट्रांसमिशन को दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें 4मोशन ऑल व्‍हील ड्राइव क्षमता को दिया जाएगा, जिससे इसे किसी भी तरह की सड़क पर चलाया जा सकता है।

कैसे होंगे फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स और दमदार इंजन के साथ ही इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को भी ऑफर किया जाएगा। इसमें 12.9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, फ्रंट में हीटेड और वेंटिलेटिड सीट्स, ब्‍लैक इंटीरियर, 20 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, एलईडी कनेक्टिड टेल लाइट्स, एलईडी हेडलाइट, कनेक्टिड एलईडी डीआरएल जैसे कई फीचर्स को इसमें दिया जाएगा।

कितनी होगी कीमत

लॉन्‍च के समय ही फॉक्‍सवैगन तिगुआन आर लाइन की सही कीमत की जानकारी मिल पाएगी। लेकिन इसकी संभावित एक्‍स शोरूम कीमत 40 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

किनसे होगा मुकाबला

फॉक्‍सवैगन की ओर से तिगुआन आर-लाइन को फुल साइज एसयूवी के तौर पर लाया जाएगा। इस सेगमेंट में इस एसयूवी का सीधा मुकाबला Toyota Fortuner Legender, MG Gloster के साथ होगा। इसके अलावा इसे जल्‍द ही लॉन्‍च होने वाली नई Skoda Kodiaq और MG Majestor से भी चुनौती मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।