Volkswagen Golf GTI चार बेहतरीन कलर के साथ होगी लॉन्च, मिलेगें कई प्रीमियम और एडवांस फीचर्स
Volkswagen Golf GTI भारत में अलगे महीने मई 2025 में लॉन्च होने जा रही है। कंपनी इसे चार कलर ऑप्शन में लॉन्च करने वाली है। इसे पूरी तरह से निर्मित इकाई (CBU) के रूप में भारत में बेचा जाएगा। इसे इसे सीमित संख्या में लाया जाएगा और इसे केवल ऑनलाइन माध्यम के जरिए ही भारत में बेचा जाएगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में Volkswagen Golf GTI मई 2025 में लॉन्च होने जा रही है। कंपनी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। इसे सीमित संख्या में लाया जाएगा और इसे केवल ऑनलाइन माध्यम के जरिए ही भारत में बेचा जाएगा। Volkswagen की यह हॉट हैचबैक को पूरी तरह से निर्मित इकाई (CBU) के रूप में भारत में बेची जाएगी। कंपनी ने अब इसके कलर ऑप्शन के बारे में खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि Volkswagen Golf GTI को किन कलर ऑप्शन के साथ आने वाली है।
कलर ऑप्शन
Volkswagen Golf GTI को कुल चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा, जो किंग्स रेड प्रीमियम मेटैलिक ब्लैक, ग्रेनेडिला ब्लैक मेटालिक, ओरिक्स व्हाइट प्रीमियम मदर-ऑफ-पर्ल ब्लैक और मूनस्टोन ग्रे ब्लैक है।
कीमत
भारतीय बाजार में Volkswagen Golf GTI को 50 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। वैसे तो भारत में इसका सीधा मुकाबला बहुत कम है। इसका मुख्य प्रतिद्वंद्वी मिनी कूपर एस है।
इंजन
Volkswagen Golf GTI में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड गैसोलीन इंजन दिया गया है, जो सात-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसका इंजन 245 bhp की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह महज 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है।
इंटीरियर और फीचर्स
- Volkswagen Golf GTI में ऑल-ब्लैक इंटीरियर देखने के लिए मिल सकता है। इसमें स्पोर्ट बकेट सीटें, तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल क्लाइमेट कंट्रोल देखने के लिए मिलेगा, जो इसकी स्पोर्टी लुक को और भी बेहतर बनाएगी।
- इसमें 12.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो स्मार्टफोन इंट्रीग्रेशन कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग ऑप्शन देखने के लिए मिलेगा।
एक्सटीरियर
- Volkswagen Golf GTI को स्पोर्टी और बोल्ड लुक दिया गया है। इसमें मैट्रिक्स-एलईडी हेडलाइट्स दी गई है, जो इसके स्पोर्टी लुक को और बढ़ा देता है। इसके सामने के बम्पर को काफी अट्रैक्टिव डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।
- इसके पीछे की तरफ स्पोर्टी डिफ्यूज़र और दोहरे एग्जॉस्ट दिए गए हैं, जो इसके लुक को और भी बढ़ा देते हैं। इसमें 18-इंच के डायमंड-कट एलॉय व्हील मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- Honda Elevate ने कर दिया कमाल, Japan NCAP में हासिल की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।