Volkswagen लाने जा रही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार, मार्च 2025 में करेगी पेश
जर्मन ऑटोमेकर Volkswagen मार्च 2025 को अपनी नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट को पेश करने वाली है। इसे साल 2030 तक ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। Volkswagen की इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत करीब लगभग 20000 यूरो (लगभग 18 लाख रुपये) हो सकती है। ID 2all अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध Polo की तुलना में थोड़ी छोटी होगी लेकिन इसका व्हीलबेस लंबा होगा।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जर्मन ऑटोमेकर Volkswagen ने एलान किया है कि वह अपनी नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट को लेकर आने वाली है। इसे वह मार्च 2025 में पेश करेगी। इसे फिलहाल अभी पेश किया जाएगा, लेकिन इसे साल 2030 तक ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसे आने वाले महीनों में शुरुआत करने के बावजूद 2027 तक ग्लोबल लेवल बिक्री के लिए उपलब्ध नही होगी। Volkswagen की इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत करीब लगभग 20,000 यूरो (लगभग 18 लाख रुपये) हो सकता है।
कैसी होगी इलेक्ट्रिक कार
Volkswagen की यह इलेक्ट्रिक कार एंट्री-लेवल की होने वाली है, जो एक छोटी सिटी कार होगी। हालांकि, अभी तक इसका कोई नाम नहीं रखा गया है, लेकिन हमें उम्मीद है इसका कंपनी नाम ID 1 रख सकती है। इसमें ID 3, ID 4, ID 5, ID 7, ID 7 टूरर और ID बज़ शामिल हो सकते हैं। 2027 में नए एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक का बाजार में लाने से पहले Volkswagen 2026 तक ID 2all को अपनी पहली छोटी इलेक्ट्रिक कार के रूप में पेश कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार को ब्रांड के नए MEB प्लैटफ़ॉर्म पर डेवलप किया जाएगा।
क्या होगा खास
Volkswagen की नई एंट्री-लेवल EV में पारंपरिक मॉडल और ID लाइनअप से अलग दिखाने के लिए नया डिजाइन दिया जाएगा। इसकी एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें नई इलेक्ट्रिक कार में क्रॉसओवर या SUV के समान सीधे साइज के दिखाई दे रही है। इसमें ID 2all के समान MEB आर्किटेक्चर का इस्तेमाल कर सकती है। ID 2all अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध Polo की तुलना में थोड़ी छोटी होगी, लेकिन इसका व्हीलबेस लंबा होगा।
पावरट्रेन
इसमें बड़ी बैटरी के साथ फ्रंट-व्हील ड्राइव मोटर सेटअप दिया जा सकता है। इसमें लगी हुई बैटरी करीब 350-450 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसमें फास्ट DC और AC चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। वैसे तो Volkswagen ने D के तहत ग्लोबल बाजार में कई इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करती है, लेकिन भारतीय बाजार में कंपनी की तरफ से कोई इलेक्ट्रिक कार पेश नहीं की जाती है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी आने वाले वर्षों में भारत में नए एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर सकती है। वहीं, 2026 में Volkswagen की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक छोटी कार के रूप में लाई जा सकती है, जिसकी बेस कीमत €25,000 (22.68 लाख रुपये) से कम हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।