Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दशहरा और दिवाली के पहले देश में इन SUVs गाड़ियों की होगी बरसात, लॉन्च होंगी कई धाकड़ कारें

    By Atul YadavEdited By:
    Updated: Wed, 31 Aug 2022 04:46 PM (IST)

    दिवाली के पहले भारत में कई कारें लॉन्च होने वाली हैं। नीचे उन गाड़ियों की लिस्ट दी जा रही है जिसमें मारुति और हुंडई की गाड़ियों के नाम शामिल हैं। Toyota Urban Crusier Hyryder Toyota Hyryder SUV का भारत में 1 जुलाई को अनावरण किया गया था।

    Hero Image
    जल्द लॉन्च होने वाली है ये गाड़ियां

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में इस समय एसयूवी कारों की डिमांड बढ़ती जा रही है, जिसको देखते हुए ऑटो इंडस्ट्री इस दशहरा और दिवाली पर अचछी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। यही वहजह है कि वाहन निर्माण करने वाली कंपनियां दिवाली के आस-पास अपनी गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं। आइये जानते हैं अपकमिंग लॉन्च होने वाली एसयूवी कारों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मारुति सुजुकी

    मारुति सुजुकी जल्द ही भारत में नई ग्रैंड विटारा लॉन्च करने के लिए तैयार है। नई ग्रैंड विटारा टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराडर के साथ अपना बेस शेयर करती है। भारतीय सड़कों पर यह गाड़ी हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन ताइगुन को सीधा और कड़ी टक्कर देने में सक्षम है।

    हुंडई वैन्यू

    हुंडई इंडिया ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह 6 सितंबर को नई वेन्यू लॉन्च करने को तैयार। कंपनी ने नई Hyundai Venue N-Line के लिए 21,000 रुपये की शुरुआती राशि से बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। ग्राहक एसयूवी को आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी हुंडई डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं।

    हुंडई कोना

    2022 Hyundai Kona को जुलाई 2019 में पहली बार लॉन्च किया गया, Hyundai Kona Electric भारत में Hyundai की ओर से पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल था। वैश्विक स्तर पर हुंडई कोना इलेक्ट्रिक को 2020 में अपडेट किया गया था और अब यह मॉडल 2022 में और भी एडवांस फीचर्स से लैस होने वाली है।

    टोयाटा अर्बन क्रूजर

    Toyota Urban Crusier Hyryder Toyota Hyryder SUV का भारत में 1 जुलाई को अनावरण किया गया था। कंपनी ने घोषणा की कि वह 16 अगस्त, 2022 को एसयूवी लॉन्च करेगी। ब्रांड ने भारत में सभी टोयोटा डीलरशिप पर हाइराइडर एसयूवी की बुकिंग 25,000 रुपये में शुरू कर दी है।

    comedy show banner
    comedy show banner