Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Upcoming Mahindra SUV: एसयूवी लेने का बना रहे हैं प्लान? भारत में लॉन्च होने वाले हैं महिंद्रा के ये तीन धांसू मॉडल्स

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Fri, 12 Aug 2022 11:57 AM (IST)

    Upcoming Mahindra SUV की लिस्ट सामने आ गई है। इसमें तीन नई एसयूवी को शामिल किया गया है। इसलिए अगर आप एक नई SUV लेने का प्लान बना रहे हैं तो हाल के दिनों में आने वाली महिंद्रा की इन गाड़ियों पर नजर डालें।

    Hero Image
    Upcoming Mahindra SUV में शामिल हैं ये तीन शानदार एसयूवी

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Upcoming Mahindra SUV: अगर आप इन दिनों एक एसयूवी लेने का प्लान बना रह हैं तो आपको यह लिस्ट देखनी चाहिए। महिंद्रा भारत में जल्द ही अपनी तीन एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। इसमें XUV400 से लेकर eKUV100 तक को शामिल किया गया है। तो चलिए इसमें आने वाले मॉडल्स को देखते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra eKUV100

    Mahindra एक इलेक्ट्रिक SUV पर भी काम कर रही है। इसे eKUV100 नाम से जाना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक SUV को 2023 की पहली तिमाही में भारत में लॉन्च किया जाएगा। बैटरी पैक के रूप में इसमें 15.9 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा, जो 54.4 PS की पावर और 120 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ ही यह सिंगल चार्ज पर 200 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगा। इसके अलावा, इस SUV की क़ीमत लगभग 15 लाख रहने की उम्मीद है।

    Mahindra Bolero Neo

    Mahindra अपनी लोकप्रिय Bolero के अपडेटेड वर्जन पर भी काम कर रही है। वर्तमान में 15 लाख रुपये में इसका मौजूदा मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं, इसका नया थ्री-रो वर्जन भी आने वाला है। आगामी अपडेटेड महिंद्रा बोलेरो को मौजूदा मॉडल की तरह ही 1.5 लीटर, टर्बोचार्ज्ड, इनलाइन -3 डीजल इंजन दिया जाएगा जो 76 PS की पावर और 210 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल डियरबॉक्स को जोड़ा जाएगा।

    Mahindra XUV300 Facelift

    Mahindraअपनी कॉम्पैक्ट XUV300 SUV का एक फेसलिफ्ट मॉडल पर भी काम कर रही है। इसका नाम XUV300 Sportz हो सकता है। यह अपना पावरट्रेन मौजूदा XUV300 से साझा करेगी और इस तरह यह 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होगा। हालांकि, यह पुराने मॉडल से ज्यादा पॉवरफुल होगा।इसके पेट्रोल इंजन को एकमात्र 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाए सकता है। वहीं, डीजल इंजन को भी समान ट्रांसमिशन मिलने की उम्मीद है।