साल 2025 में होंडा की 5 बाइक होंगी लॉन्च, 650 से लेकर 1000 cc तक के इंजन की सुपरबाइक शामिल
Upcoming Honda Superbikes 2025 साल 2025 में होंडा की 5 सुपर बाइक लॉन्च होंगी। इसमें CB 650R CBR 650R CB 750 हॉर्नेट CB 1000 हॉर्नेट और X-ADV स्कूटर शामिल है। भारत में होंडा इन मोटरसाइकिल की मदद से भारत में अपने लाइनअप को विस्तार करने जा रहा है। यह बाइक भारत में होंडा की बाइक की लाइनअप को और भी बेहतर होगी।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 भारतीय बाजार टू-व्हीलर के लिए काफी खास रहने वाला है। साल 2025 में कई ऑटोमेकर अपने दोपहिया वाहनों को लाने की तैयारी कर रही है। जिसमें से एक होंडा टू-व्हीलर भी है। होंडा टू-व्हीलर भारतीय बाजार में साल 2025 में अपनी 5 बाइक लेकर आने वाली है। जिसमें 650 सीसी लेकर 1000 सीसी तक की बाइक शामिल है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में होंडा की कौन सी मोटरसाइकिल लॉन्च होंगी।
CB 650R
होंडा की यह मोटरसाइकिल नियो-रेट्रो लुक से साथ आती है, जो स्ट्रीट फाइटर मोटरसाइकिलों में सबसे पॉपुलर है। इसमें गोल हेडलाइट्स, मस्कुलर फ्यूल टैंक, क्वाड एग्जॉस्ट पाइप और मस्कुलर लुक दिए गए हैं। इसके साथ ही यह बेहतर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ-साथ ऑल-एलईडी लाइटिंग और ई-क्लच के साथ आती है। इसमें 649cc इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 82 bhp की पावर और 63 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
CBR 650R
CBR 650R भी साल 2025 में भारतीय बाजार में आ सकती है। इसमें इनलाइन 4-सिलेंडर मोटर का इंजन दिया है, जो 82 bhp की पावर और 63 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्टालिंग को रोकने के लिए ई-क्लच से जोड़ा गया है। इस सुपरस्पोर्ट बाइक में बेहतरीन कॉर्नर कार्विंग कैपेसिटी दी है।
CB 750
इसमें CB 650 और CBR 650 से अलग CB 750 हॉर्नेट में पैरेलल-ट्विन SOHC इंजन दिया गया है, जिसकी कैपेसिटी 755cc है। इसमें लगा हुआ इंजन 90.5 bhp की पावर और 75 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
CB 1000
CB 1000 हॉर्नेट के भी साल 2025 में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें 1000 cc के 4-सिलेंडर इंजन देखने के लिए मिलेगा, जो 150 bhp की अधिकतम पावर और 104 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें लगा इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
X-ADV
होंडा की यह मल्टी-सिलेंडर के साथ आने वाली टू-व्हीलर स्कूटर है। यह एक Honda X-ADV मैक्सी-स्कूटर है, जिसमें ट्विन-सिलेंडर 745cc इंजन दिया गया है। इसमें फैंसी डुअल-क्लच गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें लगा हुआ इंजन 58 bhp की पावर और 69 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।