Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming EVs in 2024: अफोर्डेबल प्राइस और जबरदस्त रेंज के साथ एंट्री मारेंगी ये इलेक्ट्रिक कार, देखिए लिस्ट

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 29 Dec 2023 08:00 AM (IST)

    Maruti Suzuki अपनी eVX एसयूवी के साथ इलेक्ट्रिक कार मार्केट में एंट्री मारेगी और इसके 2024 के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस साल की शुरुआत में टाटा ने पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी को अपने सीएनजी अवतार में पेश किया था और अब कंपनी इस मॉडल को इलेक्ट्रिक अवतार देने वाली है। आइए सभी SUVs के बारे में जान लेते हैं।

    Hero Image
    ये इलेक्ट्रिक कारें अफोर्डेबल प्राइस और जबरदस्त रेंज के साथ लॉन्च होने वाली हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के अंदर लगातार इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंडियन ऑटोमेकर की ओर से अगले साल कई अफोर्डेबल EVs पेश की जाएंगी। इनमें Tata Punch EV से लेकर Maruti Suzuki eVX जैसे नाम शामिल हैं। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Suzuki eVX

    Maruti Suzuki अपनी eVX एसयूवी के साथ इलेक्ट्रिक कार मार्केट में एंट्री मारेगी और इसके 2024 के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसको 2023 की शुरुआत में हुए Auto Expo 2023 में पेश किया गया था। डायमेंशन की बात करें, तो Maruti Suzuki eVX पहले से मौजूद ग्रैंड विटारा के लगभग समान है। eVX की अनुमानित सीमा लगभग 550 किमी है और इसे 60 kWh बैटरी पैक दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Xiaomi ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 से उठाया पर्दा, स्पोर्टियर डिजाइन के साथ Tesla Model S देगी टक्कर!

    Tata Punch EV

    इस साल की शुरुआत में टाटा ने पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी को अपने सीएनजी अवतार में पेश किया था और अब कंपनी इस मॉडल को इलेक्ट्रिक अवतार देने वाली है। Punch EV को ALFA प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो टाटा की दूसरी पीढ़ी के ईवी आर्किटेक्चर का उपयोग करती है। टाटा इस ईवी को भारत में सबसे बजट-अनुकूल इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में स्थान दे सकती है। संभावना है कि Punch EV दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी, इसमें मिड रेंज और लॉन्ग रेंज शामिल है।

    Mahindra XUV300 EV

    Tata Nexon EV को कड़ी टक्कर देने के लिए Mahindra की ओर से XUV300 EV पेश की जाएगी। XUV300 EV में आगामी XUV300 फेसलिफ्ट से प्रेरित डिजाइन एलीमेंट को शामिल करने और 4 मीटर से कम की लंबाई बनाए रखने की उम्मीद है। जबकि इलेक्ट्रिक वेरिएंट, XUV300 EV में 35 kWh की बैटरी है, जो कि टॉप-स्पेक XUV400 की 40 kWh बैटरी से थोड़ी छोटी है। हालांकि इसकी रेंज और इलेक्ट्रिक मोटर के संबंध में कोई डिटेल सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- Tips To Drive In Fog: कोहरे में कार चलाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल, सफर होगा आसान