Upcoming Cars November 2022: नवंबर में इन शानदार कारों का हो सकता है दीदार, लिस्ट में शामिल हैं ये मॉडल्स
Upcoming Cars November 2022 नवंबर महीने में भारत में कई शानदार गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं। इसमें जीप चेरोकी बीएमडबल्यू 3 सीरीज और टोयोटा की हाईक्रॉस जैसे कई शानदार मॉडल्स के नाम आते हैं। इनकी कीमत और फीचर्स से जुड़ी जानकारी नीचे देखें।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Upcoming Cars November 2022: नवंबर महीने में कई शानदार कारें लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस महीने में कुल सात गाड़ियां बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें Jeep Grand Cherokee से लेकर Toyota Innova Hycross जैसे हाइब्रिड मॉडल्स हैं। तो चलिए इनके लॉन्च डेट और प्राइस के बारे में जानते हैं।
Jeep Grand Cherokee 2022
नवंबर महीने में सबसे पहले जीप ग्रैंड चिरोकी लॉन्च होने वाली है। इसे 11 नवंबर को लाया जाएगा और अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये हैं। वहीं, फीचर्स के रूप में इस एसयूवी में 1,995cc का 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।
Hyundai IONIQ 5
हुंडई आयोनिक-5 इलेक्ट्रिक एसयूवी भी भारत में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसे 14 नवंबर, 2022 को लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, इसमें 58kWh और 72.6kWh का दो बैटरी पैक दिया जा सकता है, जो क्रमशः 58kWh और 72.6kWh की रेंज देने में सक्षम होंगे। हुंडई आयोनिक-5 को खरीदने के लिए आपको 50 लाख रुपये चुकाने पड़ सकते हैं।
Mercedes-Benz GLB
लग्जरी कारों की लिस्ट में मर्सिडीज-बेंज GLB भी बाजार में दस्तक दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार 15 नवंबर को लॉन्च की जा सकती है और इसमें 1,998cc का पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है। कीमत की बात करें तो इसे 40 लाख रुपये में उतारा जा सकता है।
MG Hector 2022
अपडेटेड मॉडल के रूप में 1956cc वाली नई एमजी हेक्टर भी नवंबर महीने में लॉन्च की जा सकती है। अनुमान है कि इसे 18 लाख रुपये की रेंज में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2-लीटर डीजल इंजन देखने को मिल सकता है।
Ford Mustang Mach E
इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लिस्ट में Ford Mustang Mach E कार भारत में 15 नवंबर को लॉन्च की जा सकती है। इसे 15 लाख रुपये में उतारे जाने की उम्मीद है। साथ ही इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को देखा जा सकता है।
BMW 3 Series 2022
बीएमडबल्यू की नई 3 सीरीज फेसलिफ्टेड कार 16 नवंबर को भारत में दस्तक दे सकती है। इस कार में 1,998 cc का इंजन दिया जा सकता है और इसमें बेस मॉडल के समान 2-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन, 2-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन और 3-लीटर छह टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प हो सकते हैं। भारत में इसकी अनुमानित कीमत 48 लाख रुपये हो सकती हैं।
Toyota Innova Hycross
इस लिस्ट में टोयोटा के इनोवा हाईक्रॉस का नाम भी आता है। 25 नवंबर को इस कार से पर्दा उठाया जा सकता है। वहीं, इसकी लॉन्चिंग जनवरी 2023 में की जा सकती है। कहा जा रहा है कि इसे 20 लाख रुपये में लाया जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।