Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन मार्केट में धूम मचाएंगी ये 5 एडवेंचर बाइक्स, KTM से लेकर TVS लिस्ट में शामिल

    Updated: Thu, 15 Feb 2024 06:00 PM (IST)

    इंडियन ऑटोमेकर द्वारा घरेलू बाजार के अंदर Royal Enfield Himalayan 450 KTM 390 Adventure 250 Adventure और Hero Xpulse 200 जैसी Adventure Bikes पेश की जाएंगी। नई पीढ़ी की KTM 390 Adventure के 2024 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं हीरो की फ्लैगशिप बाइक Xpulse 400 लंबे समय से डेवलप की जा रही है और इसके टेस्टिंग प्रोटोटाइप को देश भर में कई बार देखा गया है।

    Hero Image
    इंडियन मार्केट में 5 नई एडवेंचर बाइक्स लॉन्च होने वाली हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में एडवेंचर बाइक की बढ़ती लोकप्रियता पर भरोसा करते हुए, दोपहिया वाहन निर्माता घरेलू बाजार में नए मॉडल पेश करने के लिए एक्टिवली काम कर रहे हैं। इंडियन ऑटोमेकर द्वारा घरेलू बाजार के अंदर Royal Enfield Himalayan 450, KTM 390 Adventure, 250 Adventure और Hero Xpulse 200 जैसी Adventure Bikes पेश की जाएंगी। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honda CB350 Based Adventure Bike

    विदेशी बाजार में होंडा द्वारा दायर एक डिजाइन पेटेंट से पता चला है, CB350 पर आधारित एक नई एडवेंचर बाइक पर काम चल रहा है। डिजाइन के मामले में यह कुछ हद तक पुरानी RE Himalayan 411 जैसी दिखती है। उम्मीद है कि ये CB350 के साथ अंडरपिनिंग और पावरट्रेन साझा करेगी।

    यह भी पढ़ें- BYD Seal EV इंडियन मार्केट में 5 मार्च को होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 700 KM की जबरदस्त रेंज

    Next-Gen KTM 390 Adventure

    नई पीढ़ी की KTM 390 Adventure के 2024 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। ये नए LC4c 399cc सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन द्वारा संचालित होगी, जो 45.3 bhp और 39 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देगा।

    TVS Apache RTX ADV

    TVS ने पिछले साल 2023 में भारतीय बाजार में Apache RTX नाम के लिए एक ट्रेडमार्क दायर किया, जिससे मौजूदा 310cc प्लेटफॉर्म पर आधारित एक नई एडवेंचर मोटरसाइकिल के लॉन्च की खबर सामने आई। इस नए TVS ADV के मैकेनिकल फीचर्स BMW G310 GS के साथ साझा किए जाने की उम्मीद है।

    Hero Xpulse 400 और Xpulse 210

    हीरो की फ्लैगशिप बाइक Xpulse 400 लंबे समय से डेवलप की जा रही है और इसके टेस्टिंग प्रोटोटाइप को देश भर में कई बार देखा गया है। इसी तरह Xpulse 210 भी लॉन्च की जाएगी, जो मौजूदा एक्सपल्स 200 की जगह लेगी। इसमें Karizma XMR का 210cc लिक्विड-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Upcoming Diesel Cars: भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगी ये डीजल कारें, Tata Curvv से New Kia Carnival तक

    comedy show banner
    comedy show banner