Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TVS Sport का टॉप वेरिएंट हुआ बंद, कई बेहतरीन फीचर्स से थी लैस

    TVS ने TVS Sport ES प्लस वेरिएंट लॉन्च करने के बाद TVS Sport के टॉप-एंड ELS वेरिएंट को बंद कर दिया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 71785 रुपये थी। TVS Sport ES वेरिएंट की कीमत 59881 रुपये है और यह चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जबकि ES Plus वेरिएंट जिसकी कीमत 60881 रुपये है नए ग्राफिक्स और USB चार्जिंग पोर्ट के साथ दो कलर स्कीम में आता है।

    By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Wed, 28 May 2025 05:10 PM (IST)
    Hero Image
    TVS Sport ELS टॉप वेरिएंट हुआ बंद।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टीवीएस ने अप्रैल 2025 में नया वेरिएंट TVS Sport ES प्लस को लॉन्च किया था। इसे नए कलर स्कीम, अपडेटेड ग्राफिक्स और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इस नए वेरिएंट को टॉप-एंड 'ELS' वेरिएंट से ठीक नीचे रखा गया है। इस नए वेरिएंट के लाने के बाद कंपनी ने TVS Sport के ELS वेरिएंट को बंद कर दिया गया है। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 71,785 रुपये थी। आइए जानते हैं कि TVS Sport बाकी दो वेरिएंट ES और ES Plus किन फीचर्स के साथ आती है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TVS Sport ES

    यह वेरिएंट TVS Sport का बेस वेरिएंट है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,881 रुपये है। इसे चार कलर ऑप्शन स्टारलाइट ब्लू, ऑल रेड, ऑल ब्लैक और ऑल ग्रे में ऑफर किया जाता है। इन चारों कलर में कोई ग्राफिक्स नहीं दिया गया है। इसके केवल टेल पैनल पर ब्रांडिंग है। इसमें ब्लैक आउट अलॉय व्हील दिए गए हैं। ग्रैब रेल को ब्रश्ड सिल्वर में फिनिश किया गया है और साथ ही क्रोम एग्जॉस्ट कवर भी दिया गया है।

    TVS Sport ES Plus

    यह वेरिएंट TVS Sport का सबसे नया एडिशन है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 60,881 रुपये है। यह ES वेरिएंट से केवल 1,000 रुपये ज्यादा है। इसके दो कलर स्कीम में लेकर आया गया है, जो ब्लैक नियॉन और ग्रे रेड है। बाइक के टैंक, फ्रंट फेंडर, हेडलाइट काउल, साइड बॉडी पैनल पर ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसमें ब्लैक आउट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके लुक और बढ़ाने के लिए रिम्स पर नियॉन डिकल्स भी दिया गया है। इसमें USB-चार्जिंग पोर्ट के साथ ही ब्लैक आउट एग्जॉस्ट कवर और ग्रैब रेल भी दिया गया है।

    दोनों में क्या समानता है?

    TVS स्पोर्ट के दोनों वेरिएंट में 109.7cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया जाता है, जो 8.19PS की पावर और 8.70Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। TVS स्पोर्ट में टेलिस्कोपिक फोर्क और 5-स्टेप प्रीलोड-एडजस्टेबल ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। दोनों वेरिएंट में स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज, ओडोमीटर रीडिंग और इकोनोमीटर के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसमें हैलोजन हेडलैंप के साथ एलईडी डीआरएल भी मिलता है। इसमें कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें- नया TVS Jupiter 125 जल्‍द हो सकता है पेश, डिजाइन में बदलाव के साथ मिल सकते हैं नए फीचर्स, जानें पूरी डिटेल