Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TVS Motor Company ने सितंबर 2023 में दर्ज की 6 प्रतिशत की ग्रोथ, iQube की हुई जबरदस्त सेल

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 08:43 PM (IST)

    TVS Motor Company ने हाल ही में घोषणा करते हुए कहा है कि सितंबर 2023 में उसकी कुल बिक्री 402553 यूनिट हुई है। कंपनी ने सितंबर 2022 में 379011 यूनिट के मुकाबले पिछले महीने 6 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की है। टीवीएस की कुल दोपहिया बिक्री सितंबर 2023 में 386955 यूनिट के साथ 7 प्रतिशत बढ़ी जो पिछले साल की समान अवधि में 361729 यूनिट थी।

    Hero Image
    TVS Motor Company ने सितंबर 2023 में बिक्री के मामले में 6 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TVS Motor Company ने हाल ही में घोषणा करते हुए कहा है कि सितंबर 2023 में उसकी कुल बिक्री 402,553 यूनिट हुई है। कंपनी ने सितंबर 2022 में 379,011 यूनिट के मुकाबले पिछले महीने 6 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की है। इसके अलावा टीवीएस के थ्री-व्हीलर वाहनों की बिक्री में भी कमी आई है। आइए, पूरी रिपोर्ट के बारे में जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TVS के टू-व्हीलर्स की बिक्री

    टीवीएस की कुल दोपहिया बिक्री सितंबर 2023 में 386,955 यूनिट के साथ 7 प्रतिशत बढ़ी, जो पिछले साल की समान अवधि में 361,729 यूनिट थी। घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री सितंबर 2022 में 283,878 यूनिट से बढ़कर पिछले महीने 300,493 यूनिट के साथ 6 प्रतिशत हो गई है।

    यह भी पढ़ें- Honda Motorcycle & Scooter India ने सितंबर 2023 में बेचे 5 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर, देखिए कंपनी की परफॉरमेंस

    टीवीएस मोटरसाइकिल सेगमेंट की बिक्री सितंबर 2023 में 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 186,438 यूनिट्स के साथ देखी गई, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में ये 169,322 यूनिट थी। टीवीएस स्कूटर की बिक्री में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो पिछले महीने 155,526 यूनिट के साथ सितंबर 2022 में 144,356 यूनिट की थी।

    TVS iQube की सेल्स रिपोर्ट

    सितंबर 2023 में TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 20,356 यूनिट बताई गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 4,923 यूनिट थी। आपको बता दें कि कुछ समय पहले तक TVS iQube कंपनी का एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर था, लेकिन कुछ समय पहले ही कंपनी ने TVS X को लॉन्च किया है। ये iQube के मुकाबले काफी एडवांस और कीमती है।

    थ्री-व्हीलर सेगमेंट में TVS ने सितंबर 2023 में 15,598 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जबकि सितंबर 2022 में ये 17,282 यूनिट थी। इस हिसाब से तिपहिया वाहनों की बिक्री में हल्की सी गिरावट दर्ज की गई है। 

    यह भी पढ़ें- TVS Apache RTR 310 का भारत में शुरू हुआ प्रोडक्शन, टेस्ट राइड और डिलीवरी की तैयारी कर रही है कंपनी