विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TVS Apache RTR 200 4V अब नेपाल में हुई लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत

By Vineet SinghEdited By:
Published: Fri, 10 Sep 2021 11:26 AM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 08:28 AM (IST)

TVS Apache RTR 200 4V को नेपाल में लॉन्च कर दिया गया है। ये एक दमदार मोटरसाइकिल है जो रेसिंग ...और पढ़ें

TVS Apache RTR 200 4V अब नेपाल में हुई लॉन्च
TVS Apache RTR 200 4V अब नेपाल में हुई लॉन्च

नई दिल्ली, (भाषा)। टीवीएस मोटर कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी है कि उसने नेपाल में अपनी दमदार मोटरसाइकिल अपाचे आरटीआर 200 4वी का नया संस्करण उतार दिया है। टीवीएस अपाचे सीरीज दुनिया भर में रेसिंग के शौक़ीन लोगों को काफी पसंद आती है। ये मोटरसाइकिल स्टाइलिश और स्पोर्टी होने के साथ ही बेहद दमदार और मस्क्युलर है। यही वजह है कि इसकी अच्छी-खासी डिमांड है।

टीवीएस मोटर कंपनी के अध्यक्ष (इंटरनेशनल बिजनेस) आर दिलीप ने एक बयान में कहा।ने कहा, "इस लोकाचार के अनुरूप, हम अपनी नई टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी मोटरसाइकिल पेश करने के लिए उत्साहित हैं, जो प्रमुख सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजीज की पेशकश करती है, जो नेपाल में ग्राहकों की खुशी सुनिश्चित करने के हमारे दर्शन को आगे बढ़ाएगी।"

इस दमदार मोटरसाइकिल में 197.75 cc का दमदार इंजन दिया गया है। इसके साथ ही बाइक में तीन राइडिंग मोड्स भी मिलते हैं जिनमें- स्पोर्ट, अर्बन और रेन शामिल हैं। तीनों राइडिंग मोड्स को आप मोटरसाइकिल चलाते समय भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन थ्रोटल को बंद करना पड़ेगा। सिर्फ स्पोर्ट मोड पर ये बाइक 9,000 rpm पर 20.54 bhp की पावर और 7,250 rpm पर 17.25 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। स्पोर्ट मोड पर इस बाइक की टॉप स्पीड 127 kmph है। रेन और अर्बन मोड पर पावर और टॉर्क कम होकर 17 bhp और 16.51 Nm हो जाता है और इसमें टॉप स्पीड 105 kmph रहती है।

TVS Apache RTR 200 4V और TVS Apache RR310 खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक TVS A.R.I.V.E एप्लिकेशन भी लॉन्च की है। इस एप के जरिए आप इन दोनों बाइक्स AR (augmented reality) आधारित प्लेस कर सकते हो रियल बाइक को स्कैन कर सकते हो और नॉन-AR आधारित डिवाइसेज पर 3D मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप दोनों बाइक्स के कलर ऑपशन्स, डाइमेंशन ऑप्शन, प्रोडक्ट वीडियोज और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स हासिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये एप आपको टेस्ट राइड्स और बुकिंग की सुविधा भी देती है।