Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TVS Jupiter Grande हुआ बंद, कंपनी ने इस वेरिएंट को किया अपडेट

    TVS मोटर कंपनी ने बाजार में अपनी Jupiter Grande एडिशन को बंद कर दिया है

    By Ankit DubeyEdited By: Updated: Tue, 11 Jun 2019 09:33 AM (IST)
    TVS Jupiter Grande हुआ बंद, कंपनी ने इस वेरिएंट को किया अपडेट

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। TVS मोटर कंपनी ने बाजार में अपनी Jupiter Grande एडिशन को बंद कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने अपनी Jupiter ZX वेरिएंट में कई फीचर्स शामिल किए हैं। TVS Jupiter ZX के ड्रम वेरिएंट की कीमत 56,093 रुपये और डिस्क ब्रेक वर्जन की कीमत 58,645 (एक्स शोरूम दिल्ली) है। अपडेटेड Jupiter ZX अब एक LED हेडलाइट, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एक एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक के साथ आती है। ये नए फीचर्स पहले ही Jupiter Grande में उपलब्ध थे, जब इसे बंद भी नहीं किया गया था, लेकिन ZX वेरिएंट ज्यादा किफायती स्कूटर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TVS Jupiter ZX में कुछ फेन्सी चीजें हटाई गई हैं, जैसे कि Grande में अनूठे एलॉय व्हील्स, नई सीट कवर पैटर्न और क्रोम इन्सर्ट्स शामिल थी, जो कि स्कूटर को प्रीमियम टच देती थी। 2019 Jupiter ZX अब दो कलर विकल्प - स्टारलाइट ब्लू और रॉयल व्हाइन में उपलब्ध है।

    TVS Jupiter में समान 109.7 cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 8 bhp और 8.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह CVT यूनिट से लैस है। ब्रेकिंग के तौर पर इसमें फ्रंट व्हील के लिए 220mm डिस्क या एक 130mm ड्रम का विकल्प दिया है। वहीं, रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है। TVS Jupiter देश में बेस्ट-सेलिंग स्कूटर्स में से एक है और बिक्री के मामले में यह अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

    यह भी पढ़ें:

    Maruti, Mahindra और Tata में किसकी बिकीं सबसे ज्यादा कारें?

    Hyundai Venue और Ford Ecosport में कौन है सबसे सस्ती और स्टाइलिश SUV?

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप