भारत की सड़कों पर Triumph Tiger 800 XCa की होने जा रही है एंट्री, जानें क्या है खास
Triumph Tiger 800 XCa में 6 राउडिंग मोड्स मिलेगें
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Triumph की सबसे ज्यादा बिकने वाली और लोकप्रिय एडवेंचर बाइक Tiger 800 का टॉप-ऑफ-द-लाइन XCa वेरिएंट भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी अपनी इस फ्लैगशिप बाइक को आज भारतीय बाजार में उतारेगी। Triumph ने अपनी इस बाइक को पहले ही 2018 Tiger 800 में अपडेट कर रखा है। टॉप स्पेसिफिकेशन XCa वेरिएंट में सीट्स, ग्रिप और LED लाइट्स को अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा इसमें फुल-कलर TFT इंट्रूमेंटल पैनल दिया जाएगा।
परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक Triumph Tiger 800 XCa में पावर के लिए 800 सीसी, इन-लाइन ट्रिपल सिलिंडर इंजन होगा, जो 9,500 आरपीएम पर 94 bhp की पावर और 79 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
ब्रेक और सस्पेंशन
2019 Triumph Tiger 800 XCa के फ्रंट में 220 मिलीमीटर ट्रेवल के साथ 43 मिलीमीटर का USD फोर्क्स दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 215 मिलीमीटर ट्रेवल के साथ मोनोशॉक यूनिट दिया गया है। स्टॉपिंग पावर के लिए इसमें Brembo सोर्स का ब्रेकिंग सेटअप दिया गया है। इसके फ्रंट में ट्विन डिस्क और रियर में सिंगल डिस्क दिया गया है।
ब्रेक्स और मोड्स
Triumph Tiger 800 XCa में 6 राउडिंग मोड्स मिलेगें (4 रोड और 2 ऑफ-रोड मोड्स)। इनमें रोड, ऑफ-रोड, रेन स्पोर्ट. ऑफ-रोड और राइडर प्रोग्रामेबल शामिल हैं।
व्हील्स
ऑफ-रोड बाइक्स की तरह Tiger 800 XCa के फ्रंट में 21-इंच का स्पोक्ड व्हील दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 17-इंच का व्हील दिया गया है। इस बाइक के पहिए ड्यूल कामों के लिए है।
कीमत
कीमत की बात करें तो Triumph Tiger 800 की भारतीय बाजार में 12 लाख रुपये से कीमत शुरू होती है। ऐसे में Triumph Tiger 800 XCa की एक्स-शोरूम कीमत करीब 16 लाख रुपये के आसपास होगी।
मुकाबला
Tiger 800 XCa का भारतीय बाजार में Kawasaki Versys 1000, Ducati Multistrada 950, Honda Africa Twin और BMW F 850 GS जैसी मोटरसाइकिल्स से कड़ा मुकाबला होगा।
यह भी पढें:
इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल
नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी
Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम