Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Urban Cruiser Icon: 15 मई को पेश होने वाली है Toyota की नई एसयूवी, जानें प्रमुख डिटेल्स

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Fri, 12 May 2023 11:15 AM (IST)

    इस अपकमिंग एसयूवी की कुल लंबाई लगभग 4.3 मीटर हो सकती है। वहीं इसमें 5 सीटर ऑप्शन मिल सकता है। हालांकि इस गाड़ी के स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने अभी तक कुछ भी खुलासा नहीं किया है। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    Toyota Upcoming SUV: 15 मई को पेश होगी ये तगड़ी एसयूवी

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। टोयोटा जल्द ही अपनी एक नई एसयूवी को ग्लोबल मार्केट में पेश करनी जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि Urban Cruiser Icon नाम की नई एसयूवी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 15 मई को पेश किया जाएगा। कयास लगाया जा रहा है कि सबसे पहले इस गाड़ी को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। उसके बाद अन्य बाजारों में। ब्रांड वर्तमान में भारत और दक्षिण अफ्रीका में अर्बन क्रूजर हैदर एसयूवी बेचता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिल्कुल नई SUV

    नई टोयोटा अर्बन क्रूजर आइकॉन एसयूवी पूरी तरह से अलग वाहन होगी। आंतरिक रूप से कोडनेम D03B, यह Daihatsu DNGA प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा जो कि Toyota Avanza, लोकप्रिय Toyota Raize SUV और इंडोनेशिया और अन्य एशियन क्षेत्रों जैसी बाजारों में अहम भूमिका निभाती है। अर्बन क्रूजर हाइराइडर में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के साथ कई समानताएं हैं।

    क्रेटा के देगी कड़ी टक्कर?

    टोयोटा अर्बन क्रूजर को यारिस क्रॉस के ऊपर स्थित होने की उम्मीद है। वहीं कयास लगाया जा रहा है कि लॉन्च होने के बाद ये गाड़ी इंडियन मार्केट में हुंडई क्रेटा को कड़ी टक्कर देती है। इस अपकमिंग एसयूवी की कुल लंबाई लगभग 4.3 मीटर हो सकती है। वहीं इसमें 5 सीटर ऑप्शन मिल सकता है। हालांकि इस गाड़ी के स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने अभी तक कुछ भी खुलासा नहीं किया है।

    इंजन ऑप्शन

    नई SUV अपने पावरट्रेन को DNGA प्लेटफॉर्म पर आधारित Raize और अन्य Toyota मॉडल के साथ साझा करेगी। यह हाइब्रिड तकनीक के साथ और बिना टोयोटा के 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ भी आएगी।

    टोयाटा का फोकस इंडियन मार्केट में अपनी मार्केट शेयर को बढ़ाने पर है। टोयोटा की गाड़ियों को यहां काफी प्यार भी मिलता है। इसका उदाहरण आप फॉर्च्यूनर और इनोवा की वेटिंग पीरियड को देख कर ले सकते हैं।