Toyota Fortuner को खरीदने के बाद करना होगा इतना इंतजार, यहां जानें वेटिंग पीरियड से जुड़ी जानकारी
इंडियन मार्केट में फुल साइज प्रीमियम एसयूवी फॉर्च्यूनर अपने दमदार इंजन प्रीमियम फीचर्स और ऑफ रोडिंग के लिए जाने जाती है।अगर आप अपने लिए इस समय टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए सही है क्योंकि इस समय इस कार की वेटिंग पीरियड कम हो गई है। इस कार को कुल 7 वेरिएंट में पेश किया गया है।

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। इंडियन मार्केट में फुल साइज प्रीमियम एसयूवी फॉर्च्यूनर अपने दमदार इंजन, प्रीमियम फीचर्स और ऑफ रोडिंग के लिए जाने जाती है। इस कार की डिमांड मार्केट में सबसे अधिक है। इसको सबसे अधिक पसंद इसके लुक के कारण किया जाता है। यहीं कारण है कि इस 7 सीटर एसयूवी की वेटिंग पीरियड काफी बढ़ी ही रहती है। लेकिन इस समय अगर आप अपने लिए ये कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ये खबर काम की है। चलिए आपको इसके बारे में और अधिक जानकारी देते हैं।
इस समय इस कार की वेटिंग पीरियड कम हो गई है
आपकी जानकारी के लिए बता दें, अगर आप अपने लिए इस समय टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए सही है, क्योंकि इस समय इस कार की वेटिंग पीरियड कम हो गई है। इसे दमदार इंजन, फीचर्स और ऑफ रोडिंग के लिए जाना जाता है।
Toyota Fortuner पर कितना वेटिंग पीरियड?
इस कार के लिए आपको 4 से 8 सप्ताह तक का इंतजार करना होगा। हालांकि वेटिंग पीरियड स्थान, कलर, डीलरशिप के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इसलिए अगर आप इसे खरीदने चाहते हैं तो एक बार वेटिंग पीरियड जाकर डीलरशिप पर पता कर लें।
Toyota Fortuner वेरिएंट और इंजन
इस कार को कुल 7 वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 4x2 MT, 4x2 AT, 4x4 MT, 4x4 AT, Legender 4x2 AT, Legender 4x4 AT, और GR-S जैसे वेरिएंट शामिल है। इंजन की बात करें तो इसमें 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है।
Toyota Fortuner कीमत
भारतीय बाजार में इस कार की कीमत 33.43 लाख रुपये से शुरू होती हैं और टॉप मॉडल के लिए 51.44 लाख रुपये तक जाती है। ये दोनों कीमत एक्स शोरूम है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।