Toyota Fortuner से और बढ़ेगा भौकाल, GST कटौती के बाद हुई ₹3.49 लाख तक सस्ती
भारत सरकार ने फेस्टिव सीजन से पहले GST दरों में बदलाव किया है जो 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। टोयोटा ने भी अपनी Fortuner और Innova Crysta जैसी गाड़ियों की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। Fortuner की कीमत में 3.49 लाख रुपये तक की कमी आई है। GST कटौती के बाद टोयोटा फॉर्च्यूनर और भी किफायती हो गई है जिससे ग्राहकों को फायदा होगा।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार ने फेस्टिव सीजन से ठीक पहले नई GST दरों की घोषणा की है। ये नई GST दरें 22 सितंबर, 2025 से पूरे भारत में लागू कर दी जाएगी। नई GST दरों के आने के बाद तकरीबन सभी कार निर्माता कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमत में कटौती की है। Toyota ने भी अपने ग्राहकों को GST कटौती का पूरा फायदा देने के लिए तैयार है। टोयोटा ने भी नई GST दरों के आधार पर अपने पोर्टफोलियो में कीमतों में कटौती की घोषणा की है। Fortuner, Innova Crysta और Innova Hycross जैसे पॉपुलर टोयोटा मॉडल अब और ज्यादा किफायती हो गई है। Fortuner की कीमत में 3.49 रुपये तक की कटौती की गई है। आइए टोयोटा फॉर्च्यूनर के वेरिएंट वाइज नई कीतमों को जानते हैं।
Toyota Fortuner की नई कीमतें
क्र.सं. | वेरिएंट | पुरानी कीमत( रुपये में) | नई कीमत (रुपये में) | अंतर (रुपये में) | % कटौती |
---|---|---|---|---|---|
1 | 4X2 MT Petrol | 36.05 | 33.65 | 2,40,000 | 7.13 |
2 | 4X2 MT | 36.73 | 34.28 | 2,45,000 | 7.15 |
3 | 4X2 MT Leader | 37.28 | 34.79 | 2,49,000 | 7.16 |
4 | 4X2 AT | 39.01 | 36.41 | 2,60,000 | 7.14 |
5 | 4X2 AT Leader | 39.56 | 36.92 | 2,64,000 | 7.15 |
6 | 4X4 MT | 40.83 | 38.11 | 2,72,000 | 7.14 |
7 | 4X2 AT Legender | 44.51 | 41.54 | 2,97,000 | 7.15 |
8 | Neo Drive 4X4 AT | 44.72 | 41.74 | 2,98,000 | 7.14 |
9 | 4X4 MT Legender | 46.76 | 43.64 | 3,12,000 | 7.15 |
10 | Neo Drive 4X4 AT Legender | 50.09 | 46.75 | 3,34,000 | 7.14 |
11 | GRS | 52.34 | 48.85 | 3,49,000 | 7.14 |
एक्स-शोरूम | लाख ₹ में | लाख ₹ में | रुपये में |
पहले फॉर्च्यूनर और इनोवा क्रिस्टा पर 50% (28% GST + 22% सेस) टैक्स लगता था, जो अब इन सभी SUVs के लिए एक समान 40% कर दिया गया है। इस कटौती के बाद, टोयोटा फॉर्च्यूनर अब अपने सेगमेंट में और भी आकर्षक ऑप्शन बन गई है।
ग्राहकों के लिए फायदा
Toyota Fortuner एक लग्जरी SUV है। कीमतों में कटौती होने के बाद यह पहले से ज्यादा किफायती हो गई है। यह कटौती त्योहारी सीजन से ठीक पहले हुई है, जो भारत में वाहन बिक्री के लिए एक चरम अवधि होती है। खरीदार अब संशोधित GST मूल्य निर्धारण के साथ-साथ त्योहारी ऑफर्स का भी लाभ उठा सकेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।