दबंगों और नेताओं की फेवरेट Toyota Fortuner Legender हुई महंगी, मिलते हैं लग्जरी और प्रीमियम फीचर्स
Toyota Fortuner Legender की कीमतें 48,000 रुपये तक बढ़ीं। 43.35 लाख से 48.77 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत हुई।
-1794400660958_m.webp)
Toyota Fortuner Legender की कीमतें बढ़ीं

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में अपने दमदार इंजन और शानदार लुक के लिए पॉपुलर Toyota Fortuner Legender की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। इसकी कीमत में 48,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके सभी वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग की गई है। आइए जानके है कि Fortuner Legender की नई कीमतें क्या है और यह किन खास फीचर्स के साथ आती है?
Toyota Fortuner Legender कितनी बढ़ी कीमत?

- Toyota Fortuner Legender की कीमतों में हुई ताजा बढ़ोतरी की बात करें तो कंपनी ने इसके एंट्री-लेवल 4x2 AT वेरिएंट से लेकर टॉप-स्पेक 4x4 Neo Drive AT वेरिएंट तक की कीमतें बढ़ाई हैं।
- सबसे पहले इसके 4x2 AT वेरिएंट की कीमत में 43,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह वेरिएंट 42.92 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर ऑफर की जाती थी, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 43.35 लाख रुपये हो गई है।
-1794400774252.webp)
- वहीं, बीच के 4x4 MT वेरिएंट की कीमत में 45,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले इसकी कीमत 45.08 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर 45.53 लाख रुपये हो गई है।
- इसके अलावा, सबसे महंगे 4x4 Neo Drive AT वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 48,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह वेरिएंट 48.29 लाख रुपये थी, जबकि अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 48.77 लाख रुपये हो गई है।
- Toyota Fortuner Legender की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 43.35 लाख रुपये हो गई है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 48.77 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें- नई Toyota Innova Hycross E85 से E100 एथेनॉल पर भी चलेगी, कैसे काम करता है यह फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड इंजन?
कितना दमदार है Fortuner Legender का इंजन?
-1794400798748.webp)
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Toyota Fortuner Legender में 2.8-लीटर का चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन अपनी दमदार पावर और टॉर्क आउटपुट के लिए जाना जाता है। इसका इंजन 164 bhp की पावर और 245 Nm का टॉर्क, जबकि दूसरे आउटपुट में 201 bhp की पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा, Fortuner Legender को 4x2 और 4x4 ड्राइवट्रेन विकल्पों में पेश किया जाता है।
स्पोर्टी केबिन और प्रीमियम फीचर्स से लैस
-1794400817482.webp)
- Toyota Fortuner Legender को स्टैंडर्ड Fortuner से अलग पहचान देने में इसके एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर भी काफी शानदार दिया गया है। इसका डिजाइन ज्यादा अग्रेसिव और अर्बन अपील वाला रखा गया है। वहीं, केबिन में डुअल-टोन ब्लैक और रेड कलर थीम दी गई है, जो इसे स्टैंडर्ड Fortuner के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी लुक प्रदान करती है।
- फीचर्स की बात करें तो Legender में कुछ ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो स्टैंडर्ड Fortuner में नहीं हैं। इनमें फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।
- इसके अलावा, इसमें किक जेस्चर के साथ पावर्ड टेलगेट भी दिया गया है। इस फीचर की मदद से हाथों का इस्तेमाल किए बिना टेलगेट को ऑपरेट करना आसान हो जाता है। ये सुविधाएं SUV के केबिन को ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बनाने में मदद करती हैं।
यह भी पढ़ें- Toyota Innova Crysta के बढ़े दाम, देखें वेरिएंट वाइज नई कीमत
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।