विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toyota Innova Crysta के बढ़े दाम, देखें वेरिएंट वाइज नई कीमत

Published: Wed, 04 Nov 2026 02:08 PM (IST)

Toyota Innova Crysta की कीमतों में नवंबर 2026 में ₹22,000 से ₹33,000 तक की बढ़ोतरी हुई है।

Toyota Innova Crysta की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

Toyota Innova Crysta की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टोयोटा अपनी प्रीमियम MPV Toyota Innova Hycross को 25 नवंबर को लॉन्च करने वाली है। इसके भारत में लॉन्च होने से पहले कंपनी ने Toyota Innova Crysta की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसकी कीमतों में बढ़ोतरी वेरिएंट के आधार पर की गई है, जो 22000 रुपये से लेकर 33000 रुपये तक है। कीमतों की बढ़ोतरी के पिछे का कारण प्रोडक्शन लागत में बढ़ोतरी के चलते किया गया है।

वेरिएंट के हिसाब से कितनी बढ़ी कीमतें?

  • Toyota Innova Crysta भारतीय बाजार में G, GX, GX+, VX और ZX पांच वेरिएंट में ऑफर की जाती है। इसके अलग-अलग वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स के अलावा 7-सीटर और 8-सीटर का ऑप्शन भी दिया जाता है। इसके साथ ही कुछ वेरिएंट में प्लैटिनस वाइट पर्ल कलर ऑप्शन को भी ऑफर किया जाता है। इसके लिए दूसरे कलर ऑप्शन के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है।
  • टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के ZX MT 7S और ZX MT 7S प्लैटिनस वाइट पर्ल वेरिएंट की कीमतों में सबसे ज्यादा 33000 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, VX MT 7S, VX MT 8S और इनके प्लैटिनस वाइट पर्ल वर्जन की कीमतें 31000 रुपये बढ़ाई गई है।
  • इनोवा क्रिस्टा के GX+ MT 8S और GX+ MT 8S प्लैटिनस वाइट पर्ल वेरिएंट की कीमतों में 27000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इन वेरिएंट के 7-सीटर वेरिएंट की कीमत में 26000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तरफ एंट्री लेवल GX वेरिएंट की कीमतों में कम बढ़ोतरी हुई है। इस वेरिएंट पर कीमतों में इजाफा 2200 रुपये से 23000 रुपये के बीच है।

Toyota Innova Crysta वेरिएंट

नई कीमत (लाख रुपये)

पुरानी कीमत (लाख रुपये)

कीमत में बढ़ोतरी

GX 7-सीटर

19.95

19.72

₹23,000

GX 8-सीटर

19.99

19.77

₹22,000

GX+ 7-सीटर

21.41

21.14

₹26,000

GX+ 8-सीटर

21.47

21.20

₹27,000

VX 7-सीटर

25.24

24.93

₹31,000

VX 8-सीटर

25.29

24.98

₹31,000

ZX 7-सीटर

29.96

29.63

₹33,000

कीमत बढ़ी, लेकिन फीचर्स नहीं

Toyota Innova Crysta में कोई नया फीचर या मैकेनिकल अपडेट नहीं दिया गया है। कंपनी ने इस PV के फीचर्स और इंजन में कोई बदलाव किए बिना इसकी कीमतें बढ़ाई हैं। इनोवा क्रिस्टा के फेसलिफ्ट वर्जन को इस साल जून में पेश किया गया था। इसके बाद अब नवंबर में कीमतों में इजाफा किया गया है।

Toyota Innova Crysta का इंजन

  • इसका डीजल इंजन पॉपुलर इंजनों में गिना जाता है। इसमें 2.4-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 150 PS की पावर और 343 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ड्राइवर को इसमें Eco और Power जैसे दो ड्राइव मोड भी मिलते हैं।
  • टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को बॉडी-ऑन-फ्रेम कंस्ट्रक्शन पर बनाया गया है। इसकी वजह से यह मजबूत और टिकाऊपन के लिए जानी जाती है। यह खराब और कच्ची सड़कों पर भी आसानी से चल सकती है। यह फ्लीट ऑपरेटरों, टैक्सी चालकों और निजी ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है।

Toyota Innova Crysta का इंटीरियर

इसका केबिन काफी स्पेशियस है और इसे लोगों के आराम को ध्यान में रखकर फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें प्रीमियम लेदर सीटें और बेहतर लेगरूम भी दिया जाता है। इसके अलावा, वन-टच टम्बल सेकेंड-रो सीट और आसानी से स्लाइड होने वाली फ्रंट पैसेंजर सीट भी दी गई है। ये फीचर्स लोगों के लिए केबिन में बैठना और सीटों तक पहुंचाना आसान बनाने का काम करती है।

Toyota Innova Crysta के फीचर्स

इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। साथ ही Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, MPV में डेडिकेटेड कनेक्टिविटी सूट, कूल्ड ग्लव बॉक्स और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।