Toyota करेगी 24 लाख से ज्यादा हाईबिड कारों को Recall, दुर्घटनाओं को देखते हुए लिया फैसला
Toyota ने शुक्रवार को 24 लाख से ज्यादा हाईब्रिड कार को रिकॉल करने का एलान किया है। ये वो कारें हैं जिनमें आई खामी के कारण कार के क्रैश होने का खतरा बना है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Toyota की कारों में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कंपनी ने एक बड़ा फैसला लिया है। जापान की दिग्गज कार निर्माता कंपनी Toyota ने शुक्रवार को 24 लाख से ज्यादा हाईब्रिड कार को रिकॉल करने का एलान किया है। ये वो कारें हैं जिनमें आई खामी के कारण कार के क्रैश होने का खतरा बना है। इससे पहले फर्म ने सितंबर महीने में 10 लाख से ज्यादा हाईब्रिड कारों को ग्लोबली रिकॉल करने की बात कही थी।
Toyota ने अपने जिन मॉडल को रिकॉल करने का एलान किया है उनमें Toyota की Prius और Auris शामिल हैं। इन कारों की प्रोडक्शन अक्टूबर 2008 से नवंबर 2014 के बीच हुई थी। जापान में इन मॉडल्स की 10 लाख से भी ज्यादा कारों में शिकायत दर्ज की गई है। वहीं, दूसरे देशों की बात की जाए तो नॉर्थ अमेरिका में 8,30,000, यूरोप में 2,90,000 और चीन में 3,000 कारों में शिकायत दर्ज की गई है।
एक बयान में Toyota ने कहा है कि जिन कारों को रिकॉल के लिए बुलाया गया है ये 2014 और 2015 रिकॉल में भी शामिल थीं। इन कारों में आई फॉल्ट का पता तब चला जब ये फेलसेव ड्राइविंग मोड में फेल हो गईं।
कार निर्माता कंपनी Toyota ने पिछले महीने 10 लाख 30 हजार कारों को ग्लोबली रिकॉल किया था। इन कारों में वाइरिंग को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी जिसके चलते कार में आग लगने की घटनाएं सामने आई थी। Toyota ने साल 1997 से अबतक 1 करोड़ से ज्यादा हाईब्रिड गैसोलिन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ग्लोबली बेचा है।
यह भी पढ़ें:
Isuzu MU-X फेसलिफ्ट 16 अक्टूबर को भारत में होगी लॉन्च, जानें नए वर्जन में क्या होगा खास
TVS Apache RTR 160 की बंपर सेल, महज 6 महीने में बिकी 1 लाख से ज्यादा बाइक्स
Porsche 935 करीब 5.9 करोड़ रुपये की कीमत में हुई पेश, 691 BHP से मिलेगी सुपरफास्ट स्पीड
इंडियन FTR100 हुई पेश, भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च