Move to Jagran APP

Two Wheeler Sale July 2022: बीते महीने धड़ल्ले से बिकी इन कंपनियों की बाइक्स, देखें टॉप-3 में किसने बनाई जगह

Two Wheeler Sale July 2022 की रिपोर्ट आ गई है। इसमें हीरो होंडा और TVS जैसी कंपनियों के नाम आते हैं। बीते महीने ज्यादातर कंपनियों की बिक्री में इजाफा देखा गया। तो चलिए जुलाई महीने की पूरी सेल्स रिपोर्ट देखते हैं।

By Sonali SinghEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 02:30 PM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 02:30 PM (IST)
Two Wheeler Sale July 2022: बीते महीने धड़ल्ले से बिकी इन कंपनियों की बाइक्स, देखें टॉप-3 में किसने बनाई जगह
Two Wheeler Sale July 2022 में इन कंपनियों की रही डिमांड

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Two Wheeler Sale July 2022: जुलाई महीने की सेल्स रिपोर्ट आ गई है। इसके साथ ही बीते महीने सबसे ज्यादा मॉटरसाइकिल बेचने वाली टॉप कंपनियों की लिस्ट भी आ गई है। बीता महीना टॉप-3 की लिस्ट में आने वाली सभी कंपनियों के लिए काफी अच्छा रहा। सभी कंपनियों की बिक्री में बढ़त देखी गई है। जुलाई महीने में घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली टॉप-3 कंपनियों ने कुल 10.35 लाख यूनिट्स की बिक्री की जो जुलाई, 2021 में 9.44 लाख यूनिट्स के करीब थी। तो चलिए जानते हैं तो जुलाई की टॉप-3 बाइक विक्रेता कंपनियों की लिस्ट।

loksabha election banner

Hero Motocorp

जुलाई महीने में सबसे ज्यादा मोटरसाइकिल बिक्री करने वाली कंपनियों में Hero Motocorp का नाम आता है। कंपनी ने बीते महीने घरेलू बाजार में 4,30,684 मोटरसाइकिलों की बिक्री की थी, जो जुलाई, 2021 में 4,29,208 यूनिट्स की थी। इस तरह हीरो को सालाना आधार पर 0.34 प्रतिशत की बिक्री बढ़त मिली है। वहीं, कुल बिक्री में हीरो ने 4,45,580 यूनिट की बिक्री की। इससे कंपनी को 1.94 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। निर्यात के मामले में हीरो ने जून में 14, 896 यूनिट्स को दूसरे देशों में भेजा है।

Honda Motors

Hondaने जुलाई महीने में 4,02,701 यूनिट्स की बिक्री की है, जिससे यह दूसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कंपनी बन गई है। पिछले साल होंडा ने 3,40,133 यूनिट्स की बिक्री की थी, जिससे कंपनी को 18.40 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है। वहीं, कुल बिक्री में होंडा का आंकड़ा 4,43,643 यूनिट्स का रहा। निर्यात में भी होंडा ने अच्छी बढ़त हासिल की है। कंपनी का कुल निर्यात 40, 942 यूनिट्स का रहा है। होंडा इन दिनों नई होर्नेट बाइक की बिक्री में लगी हुई है, जो कि एक 745cc मोटर बाइक है।

TVS

TVS ने बीते महीने घरेलू बाजार में कुल 2,01,942 यूनिट्स की बिक्री की थी,जो एक साल पहले यह 1,75,169 यूनिट्स था। उस तरह TVS ने जबरदस्त बिक्री करते हुए भारत में सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली दोपहिया वाहनों की टॉप लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसमें 97,716 यूनिट्स का निर्यात शामिल है।

वर्तमान समय में TVS की लेटेस्ट बाइक 310 RR है, जो 312.2cc के सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आती है। यह इंजन 9700 rpm पर 34 PS की पावर और 7700 rpm पर 27.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.