Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top Selling SUV: इन 5 एसयूवी कारों को खरीदने की लगी होड़, शानदार लुक और फीचर्स बना रहे दीवाना

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 14 Apr 2023 03:45 PM (IST)

    Most Selling SUV in India हम आपको सबसे पसंद ज्यादा पसंद की जाने 5 एसयूवी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। लोग Tata Nexon को खूब पसंद कर रहे हैं वहीं नई पीढ़ी की ब्रेजा सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री चार्ट में लगातार ऊपर बनी हुई है। (फाइल फोटो)।

    Hero Image
    Top most selling SUV in India Tata Nexon to Grand Vitara

    नई दिल्ली ऑटो डेस्क। देश में लगातार स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल यानी कि SUVs की मांग बढ़ रही है। अपने आकर्षक डिजाइन और प्रदर्शन के चलते SUV कारें खूब पसंद की जा रही हैं। अपने इस लेख में हम आपको इनके बारे में ही बताने जा रहे हैं। हम आपको देश में सबसे पसंद ज्यादा पसंद की जाने 5 SUV कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। हो सकता है कि आप इनमें से किसी के मालिक हों या फिर खरीदने की योजना बना रहे हों। हमारी लिस्ट में Tata Nexon से लेकर Maruti Suzuki Grand Vitara तक शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Nexon

    लोग Tata Nexon को खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने इसकी 5 लाख यूनिट्स को रोल आउट करने की घोषणा की थी। Nexon अपने सेगमेंट में इकलौती SUV है जो ICE और इलेक्ट्रिक दोनों अवतार में पेश की जाती है। इसने Nexon को SUV सेगमेंट में लीडर बनने में मदद की थी। Tata Nexon भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले SUV मॉडलों में से एक है। पिछले महीने बिक्री की बात करें तो Tata ने अपनी इस SUV की 14,769 यूनिट्स बेची हैं।

    Maruti Suzuki Brezza

    मारुती ने अपनी Brezza को हाल ही में अपडेट किया है। नई पीढ़ी की ब्रेजा को खूब पसंद किया जा रहा है और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री चार्ट में ये लगातार ऊपर बनी हुई है। मार्च महीने में मारुति सुजुकी ने Brezza की 16,227 यूनिट्स बेची हैं। कंपनी ने पहली बार इसमें सनरूफ ऑफर किया है जिसे लाग खूब पसंद कर रहे हैं।

    Hyundai Creta

    Hyundai Creta कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। फैमिली SUV कार के तौर पर इसे खूब पसंद किया जाता है। कंपनी ने मार्च महीने में Hyundai Creta की कुल 14,026 यूनिट्स बेची हैं। अगर आप अच्छे फीचर्स और स्पेस वाली एक एसयूवी कार तलाश रहे हैं तो Hyundai Creta आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

    Tata Punch

    टाटा की इस छोटी सी SUV कार को सेफ्टी के मामले में काफी बेहतर माना जाता है। लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। मार्च महीने में हुई बिक्री की बात करें तो Tata ने इसकी कुल 10,894 यूनिट्स सेल की हैं।

    Maruti Suzuki Grand Vitara

    हाल ही में लॉन्च हुई Maruti की ये कार कई एडवांस फीचर्स के साथ आती है। कंपनी Grand Vitara को हाइब्रिड पॉवरट्रेन विकल्प के साथ पेश किया है। बढ़ते फ्यूल के दामों के चलते लोग इस कार को खरीदना पसंद कर रहे हैं। मार्च महीने में कंपनी ने इसकी कुल 10,045 यूनिट्स बेची हैं।