Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Top Auto News Roundup: Tata के रेड डार्क एडिशन की लॉन्चिंग, Volvo ने बढ़ाई कारों की कीमत

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 06:51 PM (IST)

    भारतीय बाजार में ईवी स्टार्टअप कंपनी River ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है वहीं टाटा मोटर्स ने अपनी Nexon Harrier और Safari SUVs का रेड डार्क एडिशन को लॉन्च किया है।Volvo ने XC40 XC60 S90 और XC90 की कीमत में हुई बढ़ोतरी। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    Top Auto News Roundup: Tata के रेड डार्क एडिशन की लॉन्चिंग

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आज ऑटो सेक्टर में काफी व्यस्तता देखने को मिली है। जहां टाटा मोटर्स ने अपने Nexon, Harrier और Safari SUV का रेड डार्क एडिशन को लॉन्च किया वहीं ईवी स्टार्टअप कंपनी River ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1.25 लाख (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं आज की मुख्य खबरों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.25 लाख रुपये में लॉन्च हुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर

    भारतीय बाजार में ईवी स्टार्टअप वाहन निर्माता कंपनी River ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1.25 लाख (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है। कंपनी ने इस स्कूटर का डिजाइन काफी दमदार बनाया है। इस स्कूटर के लिए बुकिंग पहले से ही चालू है। स्टार्टअप कंपनी  को 2025 तक इस नए हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक लाख यूनिट बेचने की उम्मीद है।यहां पढ़ें-

    कलर तो बहुत हैं लेकिन ज्यादातर लोगों की पसंद सफेद रंग की कार

    कारों में सफेद रंग को अधिक पसंद किया जाता है, सेकेंड हैंड कार खरीदने वाले लोग भी इस रंग को खूब पसंद करते हैं। जिसके कारण आपको अपनी कार को रिसेल व्लेयू अधिक मिलता है। यहां पढ़ें-

    Tata Motors ने Nexon, Harrier और Safari SUV का रेड डार्क एडिशन किया लॉन्च

    भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स ने अपनी Nexon, Harrier और Safari SUVs का रेड डार्क एडिशन को लॉन्च किया है। जो अपने मानक वेरिएंट्स की तुलना में कई नई सुविधाओं से लैस है कंपनी ने इसके स्टाइल को भी काफी दमदार बनाया है। नेक्सॉन रेड डार्क एडिशन पेट्रोल और डीजल दोनों एडिशन में उपलब्ध है। जबकि हैरियर और सफारी रेड डार्क एडिशन मॉडल केवल डीजल वेरिएंट में उपलब्ध है। यहां पढ़ें-

    Volvo ने  XC40, XC60, S90 और XC90 की कीमत में हुई बढ़ोतरी

    भारतीय बाजार में Volvo कार्स इंडिया ने वर्तमान में देश में बिक्री पर माइल्ड हाइब्रिड मॉडल की कीमत में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। कीमतों में बढ़ोतरी का असर XC40, XC60, S90 और XC90 माइल्ड हाइब्रिड जैसे मॉडल्स पर पड़ेगा। स्वीडन की वाहन निर्माता कंपनी Volvo ने कीमत में बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। यहां पढ़ें-

    Royal Enfield 650 Thunder और Lightning

    रॉयल एनफील्ड ने यूके और पूरे यूरोप में 650 लाइटिंग और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 थंडर का स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है। 2023 रॉयल एनफील्ड 650  का विशेष वेरिएंट 650 सीसी मोटरसाइकिलों में समान फीचर है। इसमें एक्सेसरीज का उद्देश्य मोटरसाइकिलों में स्टाइल और फनसन को एक साथ जोड़ा है। यहां पढ़ें-

    ये भी पढ़ें-

    Tata Motors ने Nexon, Harrier और Safari SUV का रेड डार्क एडिशन किया लॉन्च, मात्र 30 हजार रुपये में करें बुक

    1.25 लाख रुपये में लॉन्च हुआ ये दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, 4 सेकंड से कम में पकड़ लेगा 40 की स्पीड