Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी Bikes, कीमत इतनी की खरीद लेंगें दिल्ली-मुंबई में आलिशान घर

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 10:00 AM (IST)

    यहां दुनिया की 5 सबसे महंगी मोटरसाइकिलों के बारे में बताया गया है जिनकी कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे। इनमें Ducati Superleggera V4 Arc Vector Combat Motors Wraith AMB 001 Pro - Aston Martin और Brough Superior जैसी बाइक्स शामिल हैं। सबसे महंगी बाइक MTT 420RR Turbine Superbike है जिसकी कीमत लगभग ₹2.42 करोड़ है। इन बाइक्स में बेहतरीन इंजन और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

    Hero Image
    दुनिया की सबसे महंगी मोटरसाइकिल Ducati Superleggera V4, Arc Vector, Combat Motors Wraith, AMB Pro 001, MTT 420RR Turbine Superbike।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जिन्हें मोटरसाइकिल से काफी प्यार है, तो यह खबर आपके लिए ही है। हम यहां पर आपको दुनियां में मौजूद ऐसी मोटरसाइकिल के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत इतनी ज्यादा है कि एक आम इंसान तो क्या, बड़े-बड़े अमीर भी खरीदने से पहले एक बार जरूर सोचेंगे। यह केवल राइड करने के लिए नहीं बनाई हैं, बल्कि यह इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना हैं। हम यहां पर आपको ऐसी ही दुनिया की सबसे 5 महंगी बाइक के बारे में बता रह हैं, जिनकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    5. Ducati Superleggera V4

    Ducati Superleggera V4

    Ducati की इस बाइक की कीमत करीब USD 1,12,000 (लगभग ₹98.5 लाख) है। इसमें 998cc, 90° डेस्मोसेडिसी स्ट्राडेल आर V4, लिक्विड-कूल्ड, काउंटर-रोटेटिंग क्रैंकशाफ्ट और डेस्मोड्रोमिक वाल्वट्रेन वाला इंजन दिया जाता है। यह इंजन 224 PS की पावर और रेसिंग किट के साथ 234 PS की पावर जनरेट करता है। साथ ही 116 Nm का टॉर्क और रेसिंग किट के साथ 119 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 299 kmph है। इसमें राइडर की सेफ्टी के लिए राइडिंग मोड्स, पावर मोड्स, कॉर्नरिंग ABS EVO, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC) EVO 2, डुकाटी व्हीली कंट्रोल (DWC) EVO, डुकाटी स्लाइड कंट्रोल (DSC), और इंजन ब्रेक कंट्रोल (EBC) EVO जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।

    4. Arc Vector

    Arc Vector

    Arc Vector की कीमत करीब GBP 1,10,000 (करीब ₹1.31 करोड़) से शुरू होती है। यह दुनिया की सबसे तकनीकी रूप से एडवांस बाइक में से एक है। यह एक  इलेक्ट्रिक सुपरबाइक है, जिसमें कार्बन फाइबर मोनोकॉक चेसिस, 16.8 kWh की बैटरी और खास डिजाइन किए गए राइडर गियर है। यह बाइक 133 bhp की पावर जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 200 किमी/घंटा है। यह बाइक करीब 3.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। यह सिंगल चार्ज में 270-271 मील तक की अनुमानित रेंज और 40 मिनट का फास्ट चार्जिंग का समय शामिल है।

    3. Combat Motors Wraith

    Combat Motors Wraith

    Combat Motors Wraith की कीमत करीब USD 1,55,000 (करीब ₹1.36 करोड़) है। इसकी केवल 21 यूनिट ही बनाई गई है। इसमें 2,163cc का V-twin इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 110.5 PS की पावर और 195 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एक एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमीनियम मोनोकॉक फ्रेम में लगा है जो फ्यूल टैंक का काम करता है। इसमें गर्डर डबल-विशबोन फ्रंट सस्पेंशन, बीएसटी कार्बन फाइबर व्हील, एक अनोखा ट्रांसपेरेंट फ्यूल टैंक और एयरबॉक्स, और बेरिंगर ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी फेयरिंग न होने के कारण इसका लुक और भी शानदार लगता है।

    2. AMB 001 Pro - Aston Martin and Brough Superior

    AMB 001 Pro - Aston Martin and Brough Superior

    AMB 001 Pro की कीमत करीब USD 1,83,895 (लगभग ₹1.61 करोड़) है। जिससे यह दुनिया की सबसे महंगी बाइक में से एक है। इसे Aston Martin और Brough Superior ने मिलकर तैयार किया है। इसमें 997cc का वाटर-कूल्ड, DOHC 88-डिग्री V-ट्विन, 4 वाल्व सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 225 hp की पावर जनरेट करता है। इसमें हाई परफॉर्मेंस वाला फियोर/होसैक फ्रंट फोर्क, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन, 6-स्पीड कैसेट-टाइप गियरबॉक्स, हाइड्रॉलिक स्लिपर क्लच और हाइड्रॉलिक ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है।

    1. MTT 420RR Turbine Superbike

    MTT 420RR Turbine Superbike

    दुनिया की सबसे महंगी बाइक में से MTT 420RR Turbine Superbike एक है। इसकी कीमत करीब USD 2,75,000 (लगभग ₹2.42 करोड़) है। इस सुपरबाइक में इसमें हवाई जहाज वाला इंजन लगाया गया है, Rolls Royce Allison 250-C20B गैस टरबाइन इंजन है। यह इंजन 420PS की पावर और 678Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो ज्यादातर कारों से कहीं ज्यादा है। इसकी टॉप स्पीड 439 किमी/घंटा है। इस बाइक में कार्बन फाइबर जैसी एयरोस्पेस-ग्रेड सामग्री, दो-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और कैमरा-आधारित रियर-व्यू सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।