September में बिक्री के रिकॉर्ड बनाकर कौन-सी 5 Compact SUVs बनीं देश की पहली पसंद? पढ़ें खबर
भारतीय बाजार में कई निर्माताओं की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में कारों की बिक्री होती है। इनमें बड़ी संख्या Compact SUVs की संख्या भी शामिल होती है। बीते महीने के दौरान किस निर्माता की कौन सी गाड़ी की सबसे ज्यादा मांग रही है। Top 5 लिस्ट में किस निर्माता की कौन सी गाड़ी को जगह मिली है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
पहले नंबर पर रही Tata Nexon
टाटा कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नेक्सन की बिक्री भी करती है। निर्माता की इस एसयूवी को भी बीते महीने के दौरान 20456 लोगों ने खरीदा है। 2025 में इसी अवधि में इसकी 22573 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस एसयूवी की बिक्री में 9.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
दूसरे नंबर पर रही Tata Punch
टाटा मोटर्स की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पंच को भी ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली पंच की बीते महीने 20333 यूनिट्स की बिक्री हुई है। बीते साल इसी अवधि में इसकी 15891 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
दूसरे पर आई Maruti Fronx
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति की फ्रॉन्क्स की भी काफी मांग रही है। इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 19282 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 13767 थी।
अगले नंबर पर रही Maruti Brezza
मारुति की ओर से ब्रेजा को भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को भी बीते महीने के दौरान 15685 लोगों ने खरीदा है। 2025 में इसी अवधि में इसकी 10173 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
Hyundai Venue को भी मिली जगह
बीते महीने हुंडई की वेन्यू को भी टॉप-5 में जगह मिली है। इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 11466 यूनिट्स की बिक्री की गई है। बीते साल इसी अवधि में इसकी 11484 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
