जब Spark Plug में आ जाए खराबी, तो कार से मिलते हैं कौन से संकेत
देश में हर रोज बड़ी संख्या में कारों में खराबी आ जाती है। जिसको ठीक करवाना काफी मुश्किल काम हो ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में रोज लाखों की संख्या में कारों का उपयोग किया जाता है। इन कारों में से कई कारें हर रोज खराब भी हो जाती हैं, जिसके कई कारण होते हैं। इनमें से एक कारण Spark Plug का खराब होना भी होता है। कार में जब स्पार्क प्लग खराब हो जाता है तो किस तरह के संकेत मिलने लगते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कार में जरूरी होता है Spark Plug
कार को सही तरह से चलाने के लिए स्पार्क प्लग का भी सही होना काफी जरूरी होता है। इसका मुख्य काम कार के इंजन को चलाने के लिए जरूरी स्पार्क को इंजन तक पहुंचाना होता है। अगर यह खराब हो जाए तो फिर कई तरह की समस्या इंजन में आ सकती हैं।
कार स्टार्ट करने में परेशानी
अगर स्पार्क प्लग खराब हो जाता है तो कार को स्टार्ट करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। इंजन को स्टार्ट करने के लिए बार बार सेल्फ लगाने की जरुरत पड़ जाती है। इसके बाद भी स्टार्ट होने में काफी परेशानी होती है।
माइलेज कम होती है
स्पार्क प्लग खराब हो जाए तो फिर कार की माइलेज पर भी इसका बुरा असर होता है। जब कार के इंजन को सही मात्रा में स्पार्क नहीं मिलता तो इससे न सिर्फ गाड़ी मिसिंग करती हैं बल्कि चलते हुए ईंधन की खपत भी बढ़ जाती है।
आती है ज्यादा आवाज
अगर कार चलाते हुए सामान्य से ज्यादा आवाज आने लगती है तो भी स्पार्क प्लग को चेक करना चाहिए। सामान्य से ज्यादा आवाज या वाइब्रेशन होने का मुख्य कारण स्पार्क प्लग का खराब होना भी हो सकता है।
स्पीड में आती है कमी
जब एक बार स्पार्क प्लग खराब हो जाता है तो इसका असर कार की स्पीड पर भी होता है। जरुरत पड़ने पर जब अचानक से एक्सीलेरेटर को दबाया जाता है तो कार स्पीड नहीं पकड़ती। या फिर स्पीड पकड़ने में जरुरत से ज्यादा समय लेने लगती है। तब भी स्पार्क प्लग को चेक करना चाहिए और जरूरत हो तो इसे बदल देना बेहतर रहता है।
