Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    देश की सबसे अधिक रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कारें, जानिए उन टॉप गाड़ियों के नाम

    By Atul YadavEdited By:
    Updated: Fri, 16 Dec 2022 03:12 PM (IST)

    Highest range EV 2022 अगर आप कम कीमत में आने वाली हाई रेंज इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस खबर को पूरा पढ़ें। इसमें किआ और एमजी जैसी बेहतरीन गाड़ियों के नाम शामिल है।

    Hero Image
    भारत में उपलब्ध हाई रेंज इलेक्ट्रिक कारें

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश में इस समय कई और आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस इलेक्ट्रिक व्हीकल्स आ रही हैं, इन एडवांस कारों में की दमदार बैटरी और मोटर लगा हुआ है, जिससे इनकी रेंज काफी बेहतर है। खबर में आपको बताने जा रहे हैं उन पांच कारों के बारे में जिसमें आधुनिक सेफ्टी फीचर्स तो मिलते ही हैं साथ ही साथ रेंज के मामले में भी भारत में सबसे अधिक रेंज देने के लिए जाने जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BYD ATTO 3

    BYD ATTO 3 को हाल ही में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया था। चाइनीज मैन्युफैक्चरर का दावा है कि यह गाड़ी सिंगल चार्ज पर यह 521 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। बड़ी बैटरी पैक से लैस इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में एडवांस सेफ्टी फीचर जैसे एडवांस फीचर देखने को मिलते हैं। BYD ATTO 3 साल 2022 की सबसे बड़ी ईवी लॉन्चिंग में से एक है।

    Kia EV6

    Kia EV6 इस समय किफायती कीमत में आने वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल की लिस्ट में शामिल है। बड़े बैटरी पैक से लैस यह कार सिंगल चार्ज पर 500 किमी की रेंज देने में सक्षम है। इस कार को स्पेशल एडिशन के तौर पर पेश किया गया था जिसमें केवल सौ यूनिट गाड़ियां ही बनी थी। खास बात यह है कि इस प्रीमियम कार की सभी गाड़ियां बिक चुकी हैं।

    Volvo XC40 Recharge

    स्वीडिश कार निर्माता की भारतीय सहायक कंपनी दिसंबर 2022 तक वोल्वो XC40 रिचार्ज की सभी 150 यूनिट्स को सेल करने की योजना बना रही है। XC40 रिचार्ज भारत में असेंबल होने वाली पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कंपनी इस कार की प्रोडक्शन कर्नाटक में बेंगलुरु के पास होसाकोट प्लांट में बना रही है। कंपनी का दावा है कि यह ईवी सिंगल चार्ज पर 418 किमी की रेंज देने में सक्षम है।

    MG ZS EV

    MG ZS EV इस समय देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की लिस्ट में शामिल है। वहीं इस गाड़ी की अधिक रेंज इसे अपने सेगमेंट में सबसे बेहतरीन कार बनाता है। बड़े बैटरी पैक से लैस यह ईवी सिंगल चार्ज पर 461 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है।

    यह भी पढ़ें

    Honda Price Hike: 14 दिन के अंदर खरीद लें होंडा की गाड़ियां, नहीं तो देने पड़ेंगे इतने रुपये अधिक

    2023 Honda Accord में जुड़ी ये शानदार फीचर, जानिए इससे ग्राहकों को क्या मिलेगा फायदा