इस साल लॉन्च हो सकती हैं ये 3 दमदार SUV कारें, कीमत 10 लाख के अंदर
मारुति सुजुकी 2023 ऑटो एक्सपो में एक नई एसयूवी कूप का अनावरण करने के लिए पूरी तरह तैयार है। YTB कोडनेम वाली नई SUV कूप को देश में अप्रैल 2023 तक लॉन्च किया जाएगा। नए मॉडल को NEXA प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। साल 2023 में एक से बढ़कर एक कारें लॉन्च हो सकती हैं। इंडियन मार्केट में कुछ ऐसी एसयूवी कारें हैं, जो लॉन्च होती है काफी लोकप्रिय होने वाली हैं, क्योंकि इनकी कीमतें 10 लाख के अंदर होने की उम्मीद की जा रही है। इस लिस्ट मारुति, टोयोटा और हुंडई की कारों के नाम शामिल है।
Maruti YTB SUV
मारुति सुजुकी 2023 ऑटो एक्सपो में एक नई एसयूवी कूप का अनावरण करने के लिए पूरी तरह तैयार है। YTB कोडनेम वाली नई SUV कूप को देश में अप्रैल 2023 तक लॉन्च किया जाएगा। नए मॉडल को NEXA प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा। यह मारुति के लाइन-अप में ब्रेजा के नीचे पॉजिशन करेगी। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम होने की उम्मीद है। हालांकि, टॉप वेरिएंट की कीमत 10 लाख से अधिक हो सकती है।
Toyota Upcoming Car
Grand Vitara और Hyryder की तरह, Toyota भी 2023 में आगामी Maruti YTB SUV Coupe का अपना संस्करण पेश करेगी। अफवाह की मानें तो इस गाड़ी को Toyota Taisor नाम दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस गाड़ी के नाम की पुष्टि नहीं की है। नई SUV Coupe की बिक्री पर Toyota Yaris Cross से स्टाइल के संकेत साझा करने की संभावना है, जो विदेशी मार्केट में बिक्री पर उपलब्ध है।
HYUNDAI MINI SUV
हुंडई भी 2023 में देश के माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इस गाड़ी का कोडनेम Ai3 है। यह Hyundai के K2 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिस पर हाल ही में बंद हुई Santro और Grand i10 Nios को बनाया गया था। यह वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी से स्टाइलिंग और लुक शेयर कर सकता है। नई माइक्रो एसयूवी Tata Punch, Nissan Magnite और Renault Kiger को टक्कर देगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।