Move to Jagran APP

GST का असर, मारुति को हुआ फायदा बलेनो बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली दूसरी कार

जुलाई 2017 की टॉप 10 सेलिंग गाड़ियों में सात गाड़ियां मारुति की हैं। जबकि कंपनी की बलेनो जुलाई महीने में ऑल्टो के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बनी, इससे पहले यह कार पांचवें स्थान पर थी।

By Bani KalraEdited By: Published: Tue, 08 Aug 2017 12:13 PM (IST)Updated: Tue, 08 Aug 2017 12:13 PM (IST)
GST का असर, मारुति को हुआ फायदा बलेनो बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली दूसरी कार
GST का असर, मारुति को हुआ फायदा बलेनो बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली दूसरी कार

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश में GST के लागू होने के बाद इसका असर ऑटो सेक्टर पर भी नजर आने लगा। जुलाई महीने में सभी ऑटो कंपनियों ने अपने जुलाई महीने की सेल्स रिपोर्ट पेश की, खास बात यह थी कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी को GST से सबसे अधिक लाभ हुआ। कंपनी की बिक्री में न केवल इजाफा हुआ। वहीं जुलाई 2017 की टॉप 10 सेलिंग गाड़ियों में सात गाड़ियां मारुति की हैं। जबकि कंपनी की बलेनो जुलाई महीने में ऑल्टो के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बनी, इससे पहले यह कार पांचवें स्थान पर थी।

loksabha election banner

मारुति सुजुकी ने जुलाई महीने में 1.65 लाख गाड़ियां बेच कर बिक्री में 20.6 फीसदी की इजाफा दर्ज किया है। जबकि पिछले साल कंपनी ने इस महीने में कुल 1.37 लाख गाड़ियां बेची थीं। डोमेस्टिक सेल्स की बात करें तो कंपनी ने जुलाई महीने में 1.54 लाख गाड़ियां बेच कर 22.4 फीसदी की ग्रोथ हांसिल की है जबकि 11,345 यूनिट्स एक्सपोर्ट करके कंपनी को 0.1 फीसदी की ग्रोथ मिली है।सेगमेंट वाइस बात करें तो जुलाई महीने में ऑल्टो और वैगन-आर की बिक्री में 21 फीसदी का इजाफा हुआ। जुलाई महीने में ऑल्टो और वैगन-आर की कुल 42,310 यूनिट्स बिकीं जबकि पिछले साल समान अवधि में यही आंकड़ा 35,051 यूनिट्स का रहा था। इसके अलावा स्विफ्ट, इग्निस, बलेनो और डिजायर की मिलाकर 63,116 यूनिट्स बिकीं जिससे कंपनी को सेगमेंट में 25 फीसदी की ग्रोथ हांसिल हुई जबकि पिछले जुलाई महीने में कंपनी ने 50,362 यूनिट्स ही बेचीं थी।

कंपनी की बलेनो के आंकड़े साफ बयां कर रहे हैं कि यह कार लोगों को काफी पसंद आ रही है। यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है। कार की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 5.26 लाख रुपए से 8.43 लाख रुपए के बीच है। इसका लुक्स, फीचर्स और परफॉरमेंस इसके प्लस पॉइंट्स हैं।

ये हैं जुलाई 2017 की टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कार...

मारुति सुजुकी ऑल्टो                26,009 यूनिट्स

मारुति सुजुकी बलेनो                 19,153 यूनिट्स

मारुति सुजुकी वैगन-आर            16,301 यूनिट्स

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा          15,243 यूनिट्स

मारुति सुजुकी डिजायर              14,703 यूनिट्स

मारुति सुजुकी स्विफ्ट                13,738 यूनिट्स

हुंडई ग्रैंड i10                           12,002 यूनिट्स

मारुति सुजुकी सलेरियो              11,087 यूनिट्स

हुंडई क्रेटा                               10,556 यूनिट्स

हुंडई एलीट i20                       10,017  यूनिट्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.