Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्च में बढ़ी कारों की बिक्री, 10 कंपनियों का दबदबा; Maruti से लेकर Honda तक शामिल

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Thu, 06 Apr 2023 09:23 AM (IST)

    भारतीय बाजार में मार्च का महीना सभी वाहन निर्माता कंपनियों के लिए काफी बढ़िया रहा है। आज हम आपके लिए टॉप 10 गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। इस लिस्ट में शामिल - Maruti से लेकर Honda तक शामिल है। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    मार्च के महीने में रहा इन टॉप 10 कंपनियों का दबदबा

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। हाल के दिनों ने वित्तीय वर्ष (2022/23) मार्च के अंतिम महीने में कुल- 328,124 वाहनों को डीलरशिप से उनके मालिकों के घर तक पहुंचाया गया है। देश में 1 अप्रैल से नए BS VI OBD2 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने की जरूरत है। जिसके कारण साल -दर- साल (Y-o-Y) और महीने-दर-महीने (M-o-M) दोनों में बढ़ोतरी हुई है। मार्च 2023 के लिए वर्ष-दर-वर्ष 2022 में 281,385 यूनिट्स की सेल हुई है जिसकी  तुलना में 16.61 प्रतिशत 46,739 यूनिट्स की सेल हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Suzuki

    भारतीय बाजार में मारुति ने मार्च के महीने में सबसे अधिक गाड़ियों की सेल की है। कंपनी ने मार्च 2023 में 137,201 यूनिट्स की सेल की है। वहीं कंपनी ने मार्च 2022 की 118,446 यूनिट्स की सेल की है।

    Tata Motors

    टाटा मोटर्स ने मार्च 2023 46,847 यूनिट्स  की सेल की है जिसके कारण ये लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। मार्च 2022 में कंपनी ने 36,939 यूनिट्स की सेल की है।  

    Hyundai

    हमारी लिस्ट में तीसरे नंबर पर Hyundai है। आपको बता दें, वाहन निर्माता कंपनी ने पिछले महीने मार्च 2023 में 45,703 यूनिट्स की सेल की है। वहीं कंपनी ने मार्च 2022 में 43,766 यूनिट्स की सेल की है।

    Mahindra

    एसयूवी की सेल में महिंद्रा ने पिछले महीने 32,196 यूनिट्स की सेल की है। पिछले साल कंपनी ने मार्च 2022 में कुल 24,014 यूनिट्स की सेल की थी।

    kia

    किआ ने पिछले महीने 21,023 यूनिट्स की सेल की है। अब इस कार के सेल की तुलना पिछले साल के इसी महीने से करें तो कंपनी ने मार्च 2022 में कुल 17,426 यूनिट्स की सेल की थी।

    Toyota

    टोयोटा ने पिछले महीने 15,623 यूनिट्स की सेल की है। जिसके कारण ये लिस्ट में छठे नंबर पर मौजूद है। वहीं कंपनी ने मार्च 2022 में 11,195 यूनिट्स की सेल की थी।

    Volkswagen Group (Skoda & VW)

    Volkswagen ग्रुप ने पिछले महीने 7,837 यूनिट्स की सेल की है। इसकी तुलना पिछले साल के इसी महीने से करे तो कंपनी ने 7,185 यूनिट्स की सेल की थी।

    Honda

    8 वें स्थान पर होंडा कंपनी है, आपको बता दें, कंपनी ने पिछले महीने 6,295 यूनिट्स की सेल की थी। वहीं मार्च 2022 में कंपनी ने 7,655 यूनिट्स की सेल की थी।

    Renault

    रेनॉल्ट ने मार्च 2023 में 5,176 यूनिट्स की सेल की है। वहीं मार्च 2022 में वाहन निर्माता कंपनी ने 6,829 यूनिट्स की सेल की थी।

    MG

    हमारी लिस्ट में आखिरी नंबर पर MG है। आपको बता दें, वाहन निर्माता कंपनी ने पिछले महीने 4,655 यूनिट्स की सेल की थी। वहीं साल 2022 में मार्च के महीने में कंपनी 

    comedy show banner
    comedy show banner