Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Thar का 6 × 6 वर्जन मॉडिफाई कराने के लिए खर्च करने होंगे 70 लाख रुपये, महज 3 महीने में हो जाएगा तैयार

    By BhavanaEdited By:
    Updated: Fri, 30 Jul 2021 08:46 AM (IST)

    Mahindra Thar की कीमत 12.78 लाख एक्स-शोरूम से शुरू होकर 15.08 लाख एक्स-शोरूम तय की गई है। वहीं अगर कोई थार का मालिक इस कार को 6 × 6 में बदलना चाहता है तो उसे आरटीओ से अप्रूवल लेना होगा। जिसके बाद ही डीसी परियोजना पर काम करना शुरू करेगा।

    Hero Image
    DC2 ने Mahindra Thar के कॉन्सेप्ट को 6 × 6 SUV के रूप में बनाया है।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra Thar by DC2: Thar Mahindra के लिए भारत में एक बड़ी सफलता रही है। इस कार को लांचिंग के बाद से ही लगातार लोकप्रियता हासिल हो रही है। आपने अब तक Mercedes-Benz G Class, Jeep Gladiator और Wrangler जैसी SUVs के 6×6 वर्जन देखे होंगे। वहीं अब भारत के सबसे प्रसिद्ध डिजाइन हाउस DC2 ने Mahindra Thar के कॉन्सेप्ट को 6 × 6 SUV के रूप में बनाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितना आया खर्च

    इस मॉडल की कीमत मार्केट में मौजूद थार के मुकाबले 55 लाख रुपये अधिक है। हालांकि आपको इसमें 28 प्रतिशत GST भी जोड़ना होगा। जिसके बाद कीमत करीब 70 लाख के पास पहुंच जाती है। बता दें, थार के किसी भी वेरिएंट को 6×6 में बदला जा सकता है। हालांकि, आपको पहले Thar को खरीदना होगा और DC को सप्लाई करनी होगी।

    क्या है प्रोसेस

    वर्तमान में थार की कीमत 12.78 लाख एक्स-शोरूम से शुरू होकर 15.08 लाख एक्स-शोरूम तय की गई है। वहीं अगर कोई थार का मालिक इस कार को 6 × 6 में बदलना चाहता है, तो उसे आरटीओ से अप्रूवल लेना होगा। जिसके बाद ही डीसी परियोजना पर काम करना शुरू करेगा। बता दें, इस पूरे बदलाव में थार को 6 × 6 में बदलने में करीब 120 दिन का समय लगेगा।

    मॉडिफाइड Thar के लगभग सभी बॉडी पैनल नए हैं। इस SUV का ओवरऑल लुक काफी गोल हो गया है। जबकि मौजूदा मॉडल काफी बॉक्सी है, और रफ एंड टफ दिखती है। फ्रंट में DC ने Mahindra के 6-स्लैट ग्रिल को बरकरार रखा है। ऐसा लगता है कि इसमें एक ऑफ-रोड मेटल बम्पर लगाया गया है जो ऑफ-रोडिंग के दौरान वाहन की सुरक्षा करता है। 

    भारत में Thar 6×6 में वही इंजन विकल्प होंगे जो रेगुलर Thar में दिए जाते हैं। हालांकि, DC का कहना है कि 6×6 Thar का उद्देश्य यूके में देखने वाले भारतीय लोगों को ध्यान में रखना है। रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 6 × 6 थार को फोर्ड से 4.0-लीटर इंजन मिल सकता है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner