विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Car Buyers Alert! इस त्योहारी सीजन में डिस्काउंट और ऑफर्स की संभावना है कम, जानें क्या है वजह

By BhavanaEdited By:
Published: Mon, 11 Oct 2021 10:45 AM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 07:25 AM (IST)

Car Buyers Alert! इन दिनों सेमीकंडक्टर चिप की कमी वाहन सेक्टर के लिए एक बड़ी समस्या बना हुई है। हालांकि ...और पढ़ें

सेमीकंडक्टर चिप के कमी के कारण वाहनों का प्रोडक्शन कम हो गया है।
सेमीकंडक्टर चिप के कमी के कारण वाहनों का प्रोडक्शन कम हो गया है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Semiconductor Chip shortage : देश में नवरात्रि के साथ त्यौहारों का आगाज हो चुका है, लोग पूरे साल अपने पसंदीदा सामान को खरीदनें के लिए दीवाली पर मिलने वाले डिस्काउंट का इंतजार करते हैं। वहीं वाहन प्रेमी अपने पसंदीदा वाहन को घर लाने के लिए कंपनियों द्वारा त्यौहारो पर मिलने वाला डिस्काउंट भुनाने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन लगता है, इस बार आपके सपनों की कार आपके घर नही पहुंचेगी। 

दरअसल, इन दिनों वाहनों में इस्तेमाल की जानें वाली सेमीकंडक्टर चिप की कमी वाहन सेक्टर के लिए एक बड़ी समस्या बना हुई है। बता दें, ना सिर्फ वाहन उघोग बल्कि इस चिप की कमी कंप्यूटरों के उपकरणों और टूथब्रश तक के उत्पादन में बाधा उत्पन्न कर रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्राहकों को आमतौर पर त्यौहारों की अवधि के दौरान आकर्षक उत्सव की छूट मिलती है, हालांकि वाहन निर्माता इस बार चिप की कमी के कारण  अधिक भुगतान कर रहे हैं। जिसके चलते अधिकांश ऑटोमोटिव शोरूम पर डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, क्योंकि निर्माता मांग को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Maruti के उत्पादन में आई बीते महीने भारी कमी

हाल ही में वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा जारी किए ब्रिकी के आंकड़ें में भी सेमीकंडक्टर चिप ने नकारात्मक भूमिका निभाई है। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सितंबर के दौरान उत्पादन में 51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जिसका कारण कंपनी ने चिप की कमी बताई। देश में अग्रणी ऑटो निर्माता Maruti ने पिछले महीने 81,278 इकाइयों का उत्पादन किया, जबकि एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 166,086 यूनिट का उत्पादन किया था।

प्रोडक्शन कम होने से डीलर तक नहीं पहुंच रहे वाहन

कुल मिलाकर कहा जा सकता है, कि चिप के कमी के कारण वाहनों का प्रोडक्शन गिर गया है, जिसके चलते बुकिंग तो हो रही हैं, लेकिन कंपनी डीलर को वाहन सप्लाई नहीं कर पा रही है, और वाहनों की संख्या डीलरशिप पर कम होने के कारण उम्मीद जताई जा रही है, कि इस बार त्यौहारों पर कुछ खास डिस्काउंट की पेशकश नहीं की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।