Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिंद्रा थार के वेटिंग पीरियड से हो गए हैं परेशान! इस अपकमिंग ऑफ रोड SUV पर डालें नजर, जल्द होने वाली है लॉन्च

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Sat, 16 Jul 2022 11:43 AM (IST)

    Maruti Suzuki Jinmy भारत मेंं 5-डोर मॉडल के रूप में लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है और इसे जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। इसे 1.5 लीटर वाला K15C मोटर दिया जा सकता है और इसका मुकाबला थार और गुरखा जैसी SUVs से होगा।

    Hero Image
    Maruti Suzuki Jimny भारत में जल्द दे सकती है दस्तक

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में जल्द ही एक नई ऑफरोड SUV दस्तक देने वाली है जो सीधे तौर पर महिंद्रा थार को टक्कर देगी। जी हां, हम अपकमिंग मारुति सुजुकी जिम्नी की बात कर रहे हैं जिसे हाल में मुंबई की सड़कों पर पहली बार देखा गया। भारत में यह 5 दरवाजे वाले विकल्प (5-Door) के तौर पर आएगी। कहा जा रहा है कि वैसे ग्राहक जिन्हें थार की लंबी वेटिंग पीरियड की वजह से इंतजार करना पड़ रहा था, उनके लिए जिम्नी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Suzuki Jimny: लुक

    • जानकारी के मुताबिक, मुंबई मे देखा गया मारुति जिम्नी का मॉडल इंपोर्टेड मॉडल ना होकर एक मेड इन इंडिया मॉडल है, जिसे यलो-ग्रीन शेड में स्पॉट किया गया है। नजर आई जिम्नी मर्सिडीज बेंज G ग्लास से प्रेरित नजर आती है।
    • बता दें कि नई जिम्नी में 5 लोगों और 7 लोगों के बैठने के लिए दो विकल्प दिए जाएंगे और इसमें आपको इसमें ग्लोबल मॉडल के 7 इंच डिस्प्ले की बजाय 9 इंच फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
    • साथ ही नजर आई जिम्नी में स्टेपिनी को बैक डोर पर फिक्स किया गया है। हालांकि, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि इसे फाइनल प्रोडक्ट में भी शामिल किया जाएगा।

    Maruti Suzuki Jimny: डाइमेंशन

    कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले के तुलना में अपकमिंग जिम्नी की लंबाई 4 मीटर से कम हो सकती है और इसकी ऊंचाई 1,730mm और चौड़ाई 1,645mm हो सकती है। इसका व्हीलबेस 2,550mm के साथ आ सकता है। वहीं, 210mm का ग्राउंड क्लीयरेंस होगा और इसका वजन लगभग 1,190kg होगा, जो 3-डोर वर्जन से 100kg ज्यादा होगा।

    Maruti Suzuki Jimny: इंजन पावर

    • एक ऑफ रोड SUV होने की वजह से अपकमिंग जिम्नी को एकदमदार इंजन के साथ लाया जा सकता है। इसमें आपको 1.5 लीटर वाला K15C मोटर दिख सकता है जिसे स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लाए जाने की उम्मीद है।
    • यह इंजन 102hp की पावर और 138Nm का पीक टॉर्क देने में सक्षम होगा। साथ ही इसे चुनिंदा ट्रिम्स में 4×4 क्षमता भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

    Maruti Suzuki Jimny: कीमत और लॉन्च टाइम

    मारुति जिम्नी को 10 लाख रुपये के साथ भारत में उतार जा सकता है। वहीं, उम्मीद है कि मारुति भारत-स्पेक जिम्नी 5-डोर को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश करेगी। इसके बाद एसयूवी मारुति के नेक्सा आउटलेट्स पर बिक्री के लिए जाएगी। भारत में इसका मुकाबला पहले से मौजूद Mahindra Thar और Force Gurkha से होगा।