Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2023 में लॉन्च होंगी ये Electric Bikes, लिस्ट में पॉवर इलेक्ट्रिक बाइक्स भी शामिल

    Upcoming Electric Bike 2023 स्पोर्टी डिजाइन वाली इलेक्ट्रिक सुपरबाइक की तलाश करने वालों को यह बाइक टारगेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह मोटरसाइकिल सिंगल चार्ज पर 307 किमी तक की रेंज पेश कर सकती है।

    By Atul YadavEdited By: Updated: Wed, 21 Dec 2022 06:29 PM (IST)
    Hero Image
    अगले साल लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। साल 2023 में कई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च होने वाली है। अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। जहां आपको कुछ ईवी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगले साल लॉन्च हो सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ultraviolette F77 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसे नवंबर 2022 में 3.8 लाख रुपये से शुरू होने वाले मूल्य टैग के साथ पेश किया गया था। इस इलेक्ट्रिक बाइक को 2023 में शोरूम में आने की उम्मीद है और यह देश की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक बाइक होगी। स्पोर्टी डिजाइन वाली इलेक्ट्रिक सुपरबाइक की तलाश करने वालों को यह बाइक टारगेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह मोटरसाइकिल सिंगल चार्ज पर 307 किमी तक की रेंज पेश कर सकती है।

    Oben Rorr

    बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप कंपनी ओबेन रोर अगले साल लॉन्च हो सकती है। कंपनी का दावा है कि शोरूम में जाने से पहले ही इस इलेक्ट्रिक बाइक को 17 हजार लोगों ने अब तक बुक किया है। Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे है। Oben Rorr 2023 की पहली छमाही में टेस्ट राइड के लिए उपलब्ध होगी। रेंज की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज पर 150 किमी रेंज देने में सक्षम होगी। इस बाइक की कीमत 1 लाख रुपये रखी गई है।

    KTM E-Duke

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की सफलता के बाद, बजाज के 2023 में भारत में केटीएम ई-ड्यूक पेश करने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक बाइक 2023 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। बाइक 5.5 kW की बैटरी पैक से लैस हो सकती है। कयास लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसपर कोई भी ऑफिसियल जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

    Matter Electric Bike

    Matter Electric Bike को हाल ही में इंडियन मार्केट में पेश किया गया था। इस मोटरसाइकिल को अगले साल 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। मैटर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 10.5 kW की पॉवर और 520 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 4 स्पीड हाइपर-शिफ्ट मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया गया है। इसके मोटर में इनबिल्ट लिक्विड कूलिंग सुविधा भी दी गई है, जो बाइक को लॉन्ग ड्राइव के बावजूद भी ओवरहीट नहीं होने देता है। ई-बाइक की क्षमता 5 kWh, एक सुपर स्मार्ट BMS, IP67 सुरक्षा है। सिंगल चार्ज पर यह बाइक 125-150 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।

    यह भी पढ़ें

    18 मिनट में 80 फीसद तक चार्ज होगी हुंडई की ये इलेक्ट्रिक कार, जानें इसकी खासियत

    Golden Era Of Scooters: Bajaj Chetak से 'हमारा बजाज' बनने की कहानी...स्कूटर जिसके लिए टल जाती थीं शादियां