Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Golden Era Of Cars: कभी भारतीयों के दिल पर राज करती थीं ये गाड़ियां, अब बस रह गईं यादें

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 06:30 PM (IST)

    Maruti 800 का भारतीय बाजार में एकक्षत्र राज था। देश में हुई क्रांति की अगुआ मारुति 800 सबसे लंबे समय तक बिकने वाले मॉडलों में से एक थी। Qualis ने एक दमदार एसयूवी के रूप में अपनी पहचान बनाई और ये टोयोटा द्वारा भारत में लॉन्च किया गया पहला मॉडल था। Maruti Gypsy ने अपने जमाने में खूब वाहवाही बटोरी है।

    Hero Image
    इन गाड़ियों ने अपने जमाने में खूब तारीफें बटोरी हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। एक समय था जब लोग शौकिया तौर पर कार चलाते थे। शुरुआती दिनों में गाड़ी खरीदना आम बात नहीं थी। यह एक ऐसा समय था जब केवल कुछ ही मॉडल भारतीय सड़कों पर राज करते थे। आइए, आपको यादों के गलियारे में लेकर चलते हैं और उस समय की कुछ पॉपुलर गाड़ियों के बारे में जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti 800

    एक समय था जब Maruti 800 का भारतीय बाजार में एकक्षत्र राज था। देश में हुई क्रांति की अगुआ मारुति 800 सबसे लंबे समय तक बिकने वाले मॉडलों में से एक थी।

    इस छोटी हैचबैक में 796 सीसी, 3-सिलेंडर इंजन लगा था, जो 40 एचपी और 59 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता था। यह उस समय शुरू हुई जब खरीदारों के पास सीमित विकल्प थे। उस समय इसे टक्कर देने के लिए केवल फिएट पद्मिनी और एंबेसडर थी।

    यह भी पढ़ें- वेंटिलेटेड सीट के साथ आती हैं ये अफोर्डेबल कार, Tata Nexon से लेकर Skoda Slavia तक लिस्ट में शामिल

    Toyota Qualis

    Qualis ने एक दमदार एसयूवी के रूप में अपनी पहचान बनाई और ये टोयोटा द्वारा भारत में लॉन्च किया गया पहला मॉडल था। इसकी सफलता के बावजूद, इसे 2005 में बंद कर दिया गया, ताकि भारतीय बाजार में इनोवा जैसे नए मॉडल को जगह मिल सके। क्वालिस को 2.4-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया था और लॉन्च के समय इसकी कीमत 4.6 लाख रुपये थी।

    Maruti Gypsy

    Maruti Gypsy ने अपने जमाने में खूब वाहवाही बटोरी है। सिविलियन के साथ-साथ इंडियन आर्मी ने भी मारुति की इस कार को खूब पसंद किया है। मारुति ने पापुलर जिप्सी को आम जनता के लिए 2018 में बंद कर दिया था।

    हालांकि, भारतीय सशस्त्र बलों के लिए इसका निर्माण बाद तक होता रहा है। इसे 1.3-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया था, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती थी। इसे 4X4 सिस्टम मिला है।

    यह भी पढ़ें- 20 लाख से कम दाम में आती हैं पॉवरफुल सेडान, Hyundai Verna से Skoda Slavia तक लिस्ट में शामिल