70 से 90 के दशक की वो कारें जिनकी सवारी करना होता था एक सपना
आज हम आपको कुछ ऐसी ही शानदार कारों के बारे में बता रहे हैं जो कई साल बीत जाने के बाद भी लोगों की पसंद बनी हुई हैं
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। भारतीय ऑटो इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। कई भारतीय और विदेशी कंपनियां हर महीने यहां नए-नए मॉडल्स लॉन्च कर रही हैं। इनमें से कई मॉडल्स बाजार में अपनी जगह बना पाते हैं तो कई ग्राहकों की पसंद पर खरा नहीं उतर पाते। वहीं कुछ मॉडल्स ऐसे होते हैं जो सालों तक ग्राहकों की पसंद बने रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही शानदार कारों के बारे में बता रहे हैं जो कई साल बीत जाने के बाद भी लोगों की पसंद बनी हुई हैं-
हिंदुस्तान एंबेसडर
देश के कई बड़े नेता अब भी इस कार से सफर करते हैं। एक समय में वीआईपी की पहली पसंद रही एंबेसडर को ब्रिटिश कार मोरिस 10 से इंस्पायर होकर बनाया गया था। इसका प्रोडक्शन 1958 से शुरू हुआ था। 2014 में इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया गया।
हुंडई सेंट्रो
कार मेकर कंपनी हुंडई ने इस कार के साथ भारत में एंट्री ली थी। इस हैचबैक को भारतीय बाजार में भारी सफलता मिली थी। इस कार को प्रोडक्शन 2014 में बंद कर दिया गया था, लेकिन अब भी यह कार लोगों की पसंद बनी हुई है। कंपनी इस कार को वापस मार्केट में लाने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि सेंट्रो को इस साल फिर से लॉन्च किया जा सकता है।
मारुति 800
यह मारुति की पहली कार थी। इस कार ने भारतीय ऑटो इंडस्ट्री को पूरी तरह से बदल दिया था। इसे 1983 में लॉन्च किया गया था। यह कार मध्यमवर्गीय परिवारों की पहली पसंद बन गई थी। 2014 में एमिशन नॉर्म्स की वजह से इस कार का प्रोडक्शन बंद किया गया।
मारुति सुजुकी जेन
मारुति सुजुकी की यह कार काफी पॉपुलर थी। 1993 में शुरू हुआ इसका प्रोडक्शन 2006 में बंद कर दिया गया था। इस कार को कंपनी ने एस्टिलो से रिप्लेस किया था, लेकिन एस्टिलो लोगों की पसंद नहीं बन पाई। एक समय में जेन कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार थी।
मारुति सुजुकी 1000 (एस्टीम)
मारुति की इस कार के लिए ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। इस कार की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे बेचने के लिए कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था। इसका प्रोडक्शन 1990 से लेकर 2000 तक किया गया था। साल 2000 में इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया गया। कई लोगों के पास आज भी एस्टीम दिख जाती है।
हिंदुस्तान कॉन्टेसा
इस कार का प्रोडक्शन 1984 में शुरू हुआ था। इस लग्जरी सेडान को Vauxhall VX सीरीज के आधार पर बनाया गया था। अपने समय में यह कार बॉलीवुड स्टार्स की फेवरेट कार हुआ करती थी। साल 2002 में इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।