Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च हो सकती हैं ये Full Size SUV, जानिए संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 11:45 PM (IST)

    Nissan X-Trail के जून या जुलाई 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है। चौथी पीढ़ी की निसान एक्स-ट्रेल एसयूवी को भारत में परीक्षण के दौरान देखा गया है। MG Gloster facelift का टेस्ट म्यूल हाल ही में भारतीय सड़कों पर देखा गया जिसमें कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। बाहरी मोर्चे पर एसयूवी एमजी लोगो चौकोर आकार के स्प्लिट हेडलैंप और इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल वाली तीन-स्लैट ग्रिल से लैस होगी।

    Hero Image
    ये Full Size SUV इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च हो सकती हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। फुल साइज एसयूवी अपने दमदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। इंडियन मार्केट में Toyota Fortuner से लेकर Mercedes-Benz GLS तक बेहतरीन Full Size SUV भारतीय बाजार में उपलब्ध है। इनके अलावा, इंडियन मार्केट में 2 नए फुल साइज एसयूवी एंट्री मारने वाली हैं। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nissan X-Trail

    Nissan X-Trail के जून या जुलाई 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है। चौथी पीढ़ी की निसान एक्स-ट्रेल एसयूवी को भारत में परीक्षण के दौरान देखा गया है। एक्स-ट्रेल के फ्रंट में वी-मोशन ग्रिल, एलईडी हेडलैंप और ट्वीक्ड फ्रंट बंपर है।

    साइड में इस एसयूवी को अलॉय व्हील्स का नया सेट मिलता है। केबिन की बात करें, तो निसान एक्स-ट्रेल में 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, 5 साल की सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ बिल्ट-इन गूगल और ADAS है।

    हुड के नीचे, एक्स-ट्रेल में संभवतः 1.5-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा। ये पावरट्रेन 201 बीएचपी पावर और 305 एनएम टॉर्क पैदा करेगा। इंजन एक CVT यूनिट से जुड़ा होगा। लॉन्च होने पर एक्स-ट्रेल एसयूवी भारतीय बाजार में स्कोडा कुशाक जैसी कारों को टक्कर देगी।

    यह भी पढ़ें- 2025 BMW 1 Series की पहली झलक आई सामने, जल्द करेगी ग्लोबल डेब्यू

    MG Gloster facelift

    MG Gloster facelift का टेस्ट म्यूल हाल ही में भारतीय सड़कों पर देखा गया, जिसमें कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। बाहरी मोर्चे पर एसयूवी एमजी लोगो, चौकोर आकार के स्प्लिट हेडलैंप और इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल वाली तीन-स्लैट ग्रिल से लैस होगी।

    2024 एमजी ग्लोस्टर में बड़े अलॉय व्हील, नए डिजाइन किए गए एलईडी टेल लैंप, पीछे की तरफ एक एग्जॉस्ट पाइप और पीछे की तरफ एक एलईडी लाइट बार भी हैं।

    एमजी ग्लोस्टर फेसलिफ्ट के अंदर एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक 360-डिग्री सराउंड कैमरा, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीटें और एक वायरलेस चार्जर होगा। 

    एसयूवी में लेवल-2 एडास और एक पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा। एमजी ग्लोस्टर फेसलिफ्ट में मौजूदा 2.0-लीटर डीजल इंजन को बरकरार रखने की उम्मीद है। 2WD वेरिएंट 160 bhp पावर और 375 Nm टॉर्क पैदा करता है, जबकि 4WD वेरिएंट 215 bhp पावर और 480 Nm टॉर्क देता है। दोनों इंजन आठ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

    यह भी पढ़ें- June 2024 में Maruti Suzuki के पास कुल कितने ऑर्डर हैं पेंडिंग, किस तकनीक वाली कारों की है बाजार में सबसे ज्‍यादा मांग, जानें पूरी डिटेल