Tata की इन दो दमदार गाड़ियों को खरीदने से पहले यहां देखें वेटिंग पीरियड , बुकिंग के बाद करना होगा इतना इंतजार
अगर आप टाटा की टियागो या टिगोर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इसके वेटिंग पीरियड के बारे में जरूर जान लें। ये दोनों मॉडल पेट्रोल और सीएनजी दोनों पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आते हैं। टियागो सीएनजी पर वेटिंग पीरियड अधिक है।टाटा की एंट्री लेवल हैचबैक टियागो कुल पांच वेरिएंट्स में आती है।Tata Tigor कुल 5 वेरिएंट्स XE XM XZ XZ Plus और XZ Plus में आती है।

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टाटा सबसे अधिक गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। वहीं टाटा को सेफ्टी के लिए भी अधिक जाना जाता है। इस समय टाटा की कई कारें डिमांड में है। जिसके कारण टाटा की कुछ गाड़ियों का वेटिंग पीरियड भी हाई हो गया है।
अगर आप टाटा की टियागो या टिगोर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इसके वेटिंग पीरियड के बारे में जरूर जान लें। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि ये दोनों मॉडल पेट्रोल और सीएनजी दोनों पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आते हैं। टियागो सीएनजी पर वेटिंग पीरियड अधिक है। चलिए आपको इसके बारे में और अधिक जानकारी देते हैं।
Tata Tiago
टाटा की एंट्री लेवल हैचबैक टियागो कुल पांच वेरिएंट्स XE, XT (O), XT, XT रिदम और XZ प्लस में आती है। अगर आप टियागो के पेट्रोल वेरिएंट को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसके लिए कुल 3 से 4 सप्ताह तक का इंतजार करना होगा। वहीं सीएनजी के लिए आपको 6 से 8 सप्ताह तक का इंतजार करना होगा।
Tata Tigor
Tata Tigor कुल 5 वेरिएंट्स XE, XM, XZ, XZ Plus और XZ Plus में आती है। जबकि पेट्रोल वेरिएंट के लिए आपको कुल तीन से चार सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं सीएनजी पर बुकिंग के बाद से कुल दो से चार सप्ताह तक का इंतजार करना होगा।
इंजन
इन दोनों मॉडल में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 5 स्पीड मैनुअल और एक AMT यूनिट के जुड़ा है। वहीं इसके कुछ चुनिंदा वेरिएंट पर केवल 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ कंपनी फिटेड सीएनजी किट का ऑप्शन भी मिलता है।
कीमत
भारतीय बाजार में टियागो की कीमत 6 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती है। टिगोर की कीमत 6.30 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें-
Hyundai Exter का बढ़ता क्रेज, स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ और कई दमदार फीचर्स से लैस, कीमत 6 लाख से शुरू



कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।