Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Sumo से लेकर Maruti Gypsy तक, इन 5 गाड़ियों का भारत में है वापसी का इंतजार

    By Ankit DubeyEdited By:
    Updated: Thu, 30 Apr 2020 12:07 PM (IST)

    Tata Sumo Maruti Gypsy Toyota Qualis Tata Sierra और Hindustan Ambassador भारतीय बाजार में अपनी इतिहास कुछ इस तरह बना कर गई हैं जिसके चलते इन गाड़ियों की वापसी का इंतजार है।

    Tata Sumo से लेकर Maruti Gypsy तक, इन 5 गाड़ियों का भारत में है वापसी का इंतजार

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ऑटो इंडस्ट्री लगातार भारतीय बाजार में नए-नए प्रोडक्ट्स लेकर आ रही है और साथ ही कुछ पुराने मॉडल्स को बंद भी कर रही है। कार निर्माता कंपनियां अपने पुराने मॉडल्स इसलिए भी बंद करती है क्योंकि उनकी बिक्री में लगातार गिरावट भी देखने को मिलती है। हालांकि, ऑटो एक्सपो 2020 में Tata Seirra का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश होने के बाद से लोगों के मन में कुछ पुरानी गाड़ियों की तस्वीरें भी सामने आ रही होंगी। खैर, आज हम अपनी इस रिपोर्ट में उन 5 गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी बाजार में वापसी का इंतजार किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Sumo

    Tata की किफायती और दमदार गाड़ी के तौर पर जानी जाने वाली Tata Sumo को पिछले साल ही बंद किया गया था। भारतीय बाजार में इस एसयूवी ने करीब 25 साल तक राज किया और इसे सबसे पहल 1994 में 10-सीटर वर्जन और रियर-व्हील ड्राइव कार के तौर पर उतारा गया था। Sumo को BS6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप नहीं उतारा गया और पुरानी गाड़ी Tata Sumo Gold थी जिसमें 3.0 लीटर डीजल इंजन दिया गया था और यह इंजन 85 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी कीमत 7.39 लाख रुपये से लेकर 8.77 लाख रुपये तक थी।

    Toyota Qualis

    भारतीय बाजार में खासकर ग्रामीण इलाकों में Toyota Qualis काफी पॉपुलर एसयूवी हुआ करती थी। साउथ एशियाई बाजारों में तो इसे Kijang नाम से बेचा जाता था। सबसे पहले इसे 1999 में पेश किया गया था और कई लोगों ने इसे टैक्सी और फ्लीट ऑफरेटर्स के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। Qualis को भारतीय बाजार में 2005 में बंद कर दिया था क्योंकि इसकी बिक्री में कई मॉडर्न व्हीकल्स ने प्रभाव डालना शुरू कर दिया था और फिर कंपनी ने Innova को लॉन्च किया, जो कि अब तक काफी पॉपुलर MPV रही है। हालांकि, कई लोग इसका बॉक्सी स्टाइल काफी याद करते हैं।

    Tata Sierra

    Tata की पहली एसयूवी जिसे भारत में ही डिजाइन करके बनाया गया फिर इसे 1991 में लॉन्च किया गया, वो कोई और नहीं Tata Seirra थी। भारत में यह पहली ऐसी कार थी जिसमें इलेक्ट्रिक विंडो, एयर कंडीशनिंग, एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील और टेकोमीटर शामिल किया गया था। थ्री-डोर और 4-सीटर एसयूवी काफी पॉपुलर गाड़ी है और इसे हाल ही में 2020 ऑटो एक्सपो में एक इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया गया।

    Hindustan Ambassador

    Ambassador भारत में पहली ऐसी कार है जो सबसे पुरानी है और इसका प्रोडक्शन 1958 से लेकर 2014 तक हुआ है। यह इकलौती गाड़ी ऐसी थी जिसे खुद देश के प्रधानमंत्री समेत कई राजनेता भी पसंद किया करते थे। हाल ही में DC डिजाइन के फाउंडर दिलिप छाबरिया ने Ambassador के एक फुली-इलेक्ट्रिक वर्जन की जानकारी साझा की जिसे 'e Amby' के तौर पर जाना जाता है। अब Groupe PSA ने इसका अधिग्रहण कर लिया है और जल्द ही एक समय ऐसा आएगा जब Ambassador की भारत में फिर से वापसी होगी।

    Maruti Gypsy

    भारतीय बाजार में Maruti Gypsy को 1985 में लॉन्च किया गया था और यह काफी पॉपुलर गाड़ी इसलिए भी थी क्योंकि यह काफी मजबूत होने के साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस भी देती थी और यह किसी भी इलाकों में जाने की ताकत रखती थी। मारुति सुजुकी ने अपनी जिप्सी को बिक्री में गिरावट के चलते बंद कर दिया था और अब इसे BS6 मानकों के अनुरूप लॉन्च करने की भी कोई योजना नहीं है। मारुति जिप्सी को सबसे ज्यादा पुलिस या फिर मिलिट्री वाहन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था।. हालांकि, लेटेस्ट जनरेशन Jimny को 2020 ऑटो एक्सपो में पेश करके लोगों के मन में आशा बढ़ा दी है कि कंपनी इसे भारत में फिर से Gypsy नाम के तहत लॉन्च कर सकती है।

    comedy show banner
    comedy show banner