विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tata Sierra का हो गया क्रैश टेस्‍ट, BNCAP ने बताया कितनी है सुरक्षित

Published: Wed, 18 Mar 2026 10:00 AM (IST)

टाटा मोटर्स की मिड साइज एसयूवी Tata Sierra को हाल में ही BNCAP ने टेस्‍ट किया है। जिसके बाद BNCAP ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Tata Motors की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से हाल में ही Tata Sierra का क्रैश टेस्‍ट BNCAP की ओर से किया गया है। जिसके बाद इसको सुरक्षा के लिए कितने अंक दिए गए हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

जारी हुए नतीजे

टाटा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली सिएरा को नवंबर 2025 में ही पेश किया गया है। इस एसयूवी का हाल में ही क्रैश टेस्‍ट किया गया है। जिसके बाद इसकी सेफ्टी रेटिंग को BNCAP की ओर से जारी किया गया है।

कितनी हैं सुरक्षित

BNCAP की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक इस एसयूवी को सुरक्षा के लिए पूरे पांच अंक दिए गए हैं। खास बात यह है कि इस एसयूवी को टेस्‍ट में व्‍यस्‍कों और बच्‍चों दोनों के लिए यह रेटिंग दी गई है।

व्‍यस्‍कों के लिए कितनी सुरक्षित

भारत एनसीएपी की ओर से किए गए क्रैश टेस्‍ट में टाटा सिएरा एसयूवी को फ्रंटल टेस्‍ट में 15.14, साइड मूवेबल टेस्‍ट में 16 अंंक मिले हैं। जिसके साथ ही एसयूवी को 32 में से 31.14 अंक मिले हैं।

बच्‍चों के लिए कितनी सुरक्षित

इसी टेस्‍ट में बच्‍चों के लिए यह गाड़ी कितनी सुरक्षित है, इसकी जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक डायनेमिक स्‍कोर में 23.73, सीआरएस इंस्‍टालेशन में 12 और वीएएस टेस्‍ट में नौ अंक हासिल हुए हैं। जिसके साथ ही एसयूवी को बच्‍चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 44.73 अंक मिले हैं।

कब हुआ टेस्‍ट

भारत एनसीएपी की ओर से जानकारी दी गई है कि इस एसयूवी के क्रैश टेस्‍ट को फरवरी 2026 में किया गया था। जिसके बाद अब इनके नतीजों को जारी किया गया है।

कितनी है सुरक्षित

टाटा की ओर से इस एसयूवी में छह एयरबैग, 20लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल-होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर वाइपर और वॉशर, रियर डिफॉगर, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

कितनी है कीमत

टाटा की ओर से सिएरा को 11.49 लाख रुपये की इंट्रोडक्‍ट्री एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 18.49 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Tata Sierra के बेस वेरिएंट को खरीदकर है लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI, जानें डिटेल