Tata Sierra के बेस वेरिएंट को खरीदकर है लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI, जानें डिटेल
Car Finance Plan: टाटा मोटर्स की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Tata Sierra को ऑफर किया जाता ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Tata Sierra को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट के तौर पर Smart Plus को उपलब्ध करवाया जाता है। Tata Sierra के बेस वेरिएंट को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Tata Sierra कीमत
Tata की ओर से Sierra के बेस वेरिएंट के तौर पर Smart Plus को ऑफर किया जाता है। निर्माता इस मिड साइज एसयूवी के डीजल वेरिएंट को 11.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवा रही है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 11.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 1.15 लाख रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स, करीब 55 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। साथ ही 11 हजार रुपये का टीसीएस चार्ज भी देना होगा। इसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 13.30 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर Tata Sierra के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 11.30 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 11.30 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 18188 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 11.30 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 18188 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Tata Sierra के बेस वेरिएंट के लिए करीब 3.97 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 17.27 लाख रुपये हो जाएगी।
