2027 में लॉन्च होगी TATA की नई गाड़ी 'Garud', नए डिजाइन के साथ मिल सकता है 118hp वाला पावरफुल इंजन
TATA Nexon 2027: नई जनरेशन की टाटा नेक्सन जिसका कोडनेम गरुड़ है, 2027 में लॉन्च हो सकती है।

Images: CARSTATS/Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Nexon अपनी कॉम्पैक्ट SUV Nexon की नई जनरेशन पर काम कर रही है जिसे Garud कोडनेम दिया गया है जिसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसमें इस SUV के रोड प्रेजेंस, एक्सटीरियर प्रोफाइल और इंटीरियर की थोड़ी झलक मिलती है। भारत में अब सब-4 मीटर सेगमेंट में मुकाबला बढ़ रहा है जिसे देखते हुए Nexon में कई अपडेट्स में मिलते की उम्मीद है।
2027 TATA Nexon: एक्सटीरियर
नई जनरेशन की Nexon का बेसिक शेप पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है लेकिन इसके डिजाइन में थोड़ा बॉक्सी लुक देखने को मिल सकता है। इसमें आगे का हिस्सा ज्यादा सीधा और रूफलाइन फ्लैट नजर आती है। रूफ के डिजाइन में होने वाले बदलाव से कई तरह के फायदे हो सकते हैं जैसे रियर पैसेंजर्ज के सिर के ऊफर या हेडरूम मिलना और लगेज कैपेसिटी में सुधार होगा।

क्या-क्या होंगे बदलाव?
यह टेस्टिंग व्हीकल पूरी तरह से कवर्ड है और इसमें मेकशिफ्ट लाइट्स लगी हुई हैं। साथ ही, TATA Nexon 2027 (Garud) की फ्रंट ग्रिल और लाइटिंग सेटअप में बदलवा देखने को मिल सकते हैं। स्पाई तस्वीरों के मुताबिक इसमें सर्कुलर व्हील आर्च, इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ मिलने वाले ORVMs और ट्रेडिशनल पुल-टाइन डोर हैंडल जैसे फीचर्स को पहले की तरह ही रखा गया है।
यह भी पढ़ें- 10 लाख से कम में 24kmpl का माइलेज, सनरूफ और 5-स्टार सुरक्षा वाली बेस्ट फैमिली SUV
रियर प्रोफाइल और अलॉय व्हील्स
हालांकि, टेस्टिंग में इसके अलॉय व्हील्स का डिजाइन नया नजर आता है और तस्वीरों में मुताबिक यह 17-इंच के हैं। इससे पहले सामने आए स्पाई शॉट्स में Nexon के नए जनरेशन के हायर ट्रिम्स के 18-इंच अलॉय व्हील्स के साथ टेस्टिंग करते हुए भी देखे गए थे। कार के रियर में नइ Nexon को नए तरह से डिजाइन किए गए टेल लैंप्स और एक अपडेटेट बंपर मिलने की उम्मीद है।

2027 TATA Nexon: इंटीरियर अपडेट्स
इस टेस्ट म्यूल का इंटीरियर भी पूरी तरह से कवर्ड था फिर भी कुछ फीचर्स साफ तौर पर देखे गए। इसमें इल्यूमिनेटेड टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील ही दिया गया है लेकिन इसके डिटेलिंग और माउंटेड कंट्रोल्स में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, तस्वीरों में एक नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन के होने का पता चलता है।
स्क्रीन और लग्जरी फीचर्स
इसका लेआउट Tiago और Aeris जैसा ही लगता है बस इसमें स्क्रीन बड़ी दी गई है। आकार में बदलाव के साथ-साथ इन स्क्रीन्स में नया UI और कई सारे नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। TATA Nexon 2027 में ये नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं:
- लेदरेट अपहोल्स्ट्री
- पैनोरमिक सनरूफ
- वेंटिलेटर सीटें
- एंबिएंट लाइटिंग
- एयर फिल्टर
- बिल्ट-इन DVR
- 360-डिग्री कैमरा
- लेवल 2 ADAS
- 6 एयरबैग
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
- ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक
- ट्रैक्शन कंट्रोल

नया ATLAS प्लैटफॉर्म
यूजर्स को इसमें बेहतर ओवरऑल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है क्योंकि नए जनरेशन क Nexon को एडवांस मॉड्यूलर ATLAS प्लैटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। यह प्लैटफॉर्म 3.7 मीटर से 4.6 मीटर तक के गाड़ियों को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह प्लैटफॉर्म ICE, CNG और EV जैसे कई पावरट्रेन विकल्पों को भी सपोर्ट करता है।
2027 TATA Nexon: इंजन विकल्प
नई Nexon में मौजूदा 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ही जारी रहने की उम्मीद है जो 120PS की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है। गियरबॉक्स के विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल और 7-स्पीड DCA शामिल है। इसके अलावा, इस इंजन के साथ CNG का विकल्प भी मिलना जारी रहेगा।
इसके अलावा, मौजूदा Nexon में 1.5 लीटर Revotorq टर्बो-डीजल इंजन मिलता है जिसे नई गाड़ी में Sierra में इस्तेमाल होने वाले Kyrojet टर्बो-डीजल इंजन से रिप्लेस किया जा सकता है। इस नए इंजन की ट्यूनिंग थोड़ी बेहतर होगी और इसके साथ एक शानदार 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।