विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Air Purifier और AQI डिस्प्ले वाली 6 गाड़ियां, दिल्ली-NCR की जहरीली हवा से दिलाएगी राहत

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:00 AM (IST)

Delhi-NCR समेत पूरे देश भर के प्रदूषण के असर से बचने के लिए यहां हम आपको 6 ऐसी गाड़ियों के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Delhi-NCR में एयर पॉल्यूशन उन लोगों के लिए एक बड़ी समस्या है जो रोजाना घंटों सफर में बिताते हैं। हालांकि, कार का केबिन बाहर की हवा से काफी हद तक सेफ रखता है लेकिन कई बार यह भी गंदी हवा को अंदर आने से रोक नहीं सकता। इससे बचने के लिए यहां हम आपको 5 ऐसी गाड़ियों के बारे में बताएंगे जो इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर के साथ आते हैं जिसमें TATA, Kia, Maruti, Honda की गाड़ियां शामिल हैं।

Car Model Variants with Air Purifier Feature Highlights Ex-Showroom Price (Approx.)
Tata Punch Adventure, Adventure S, Accomplished, Accomplished+ S (Petrol, Turbo, CNG / MT & AMT) Air Purifier ₹7.77 Lakh – ₹10.97 Lakh
Maruti Brezza ZXi and ZXi Plus (including Dual Tone, AT, and CNG) Built-in Air Purifier ₹9.30 Lakh – ₹13.71 Lakh
Kia Sonet HTX, GTX+, X-Line (Turbo Petrol and Diesel / MT, AT, DCT) Air Purifier ₹11.60 Lakh – ₹13.89 Lakh
Tata Nexon / EV Creative Plus, Fearless Plus (ICE) and Empowered / Empowered+ (EV) Factory-fitted / Built-in Air Purifier ₹11.47 Lakh – ₹14.52 Lakh (ICE)
₹16.34 Lakh – ₹17.89 Lakh (EV)
Honda Elevate SV, V, VX, ZX, ZX+ (including Black Edition, MT, and CVT) PM 2.5 Filter (SV, V)
PM 2.5 AQI Display + Auto-Clean (VX & above)
₹11.80 Lakh – ₹18.40 Lakh
Hyundai Venue HX 10 (1.0L Turbo Petrol DCT and 1.5L Diesel AT) Air Purifier ₹14.68 Lakh – ₹15.83 Lakh

TATA Punch

इस लिस्ट में सबसे किफायती गाड़ी है TATA Punch जिसके दो वेरिएंट्स, Adventure और Accomplished में एयर प्यूरीफायर की सुविधा मिलती है। यह सिस्टम कार के इंफोटनमेंट सेटअप से जुड़ा हुआ है और इसे टचस्क्रीन के जरिए आसानी से चलाया जा सकता है। Air Purifier वाले इन वेरिएंट्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.77 लाख रुपए से 10.97 लाख रुपए तक है।

tata punch

यह भी पढ़ें- 19 का माइलेज 6 एयरबैग और ABS जैसे फीचर्स, बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है 5.76 लाख की ये SUV

Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza के टॉप-स्पेक वेरिएंट में फैक्ट्री-फिटेड एयर प्यूरीफायर दिया गया है। इस सिस्टम को 10.1 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट के साथ जोड़ा गया है। अपडेटेड Maruti Brezza के लाइनअप, LXI, VXI, ZXI और ZXI+ में PM 2.5 एयर फिल्टर और AQI डिस्प्ले के साथ आने वाला Auto Purifier सिस्टम दिया गया है। बता दें कि, यह फीचर Brezza के सभी वेरिएंट्स में नहीं मिलता है।

इसमें मिलने वाला रियल-टाइम AQI रीडआउट और एडवांस डिस्प्ले हायर ट्रिम्स में दिया गया है जबकि इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट जैसे ZXI+ में इसे 10.1 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। इसके एयर प्यूरीफायर वाले वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 9.85 लाख रुपए से 13.70 लाख रुपए तक है।

maruti brezza cng

Hyundai Venue

Hyundai Venue के टॉप-वेरिएंट्स में फैक्ट्री-फिटेड एयर प्यूरीफायर दिया गया है। इसके SX(O) SX(O) Knight और SX+ वेरिएंट्स में एयर-प्यूरीफायर की सुविधा मिलती है। यह सिस्टम PM 2.5 पार्टिकल्स को फिल्टर करता है और एयर-क्वालिटी मॉनिटर के साथ काम करता है जो केबिन की हवा को मॉनिटर करता है और धूल और बाकी डस्ट पार्टिकल्स को फिल्टर करता है।

कीमत की बात करें तो Hyundai Venue के एयर-प्यूरीफायर वाले वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 10.60 लाख रुपए से लेकर 14.68 लाख रुपए तक जाती है।

hyundai venue

Kia Sonet

Kia Sonet के तीन वेरिएंट्स में एयर-प्यूरीफायर की सुविधा मिलती है- HTX+, GTX+ और X-Line वेरिएंट्स। Kia Sonet में यह सिस्टम कार के इंफोटेनमेंट का हिस्सा है और इसे टचस्क्रीन के जरिए बहुत ही आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि, गाड़ी में मिलने वाले फीचर्स, इंजन और गियरबॉक्स (पावरट्रेन) के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।

Kia Sonet के एयर-प्यूरीफायर वाले वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 11.60 लाख रुपए से लेकर 14.36 लाख रुपए तक जाती है।

kia sonet

TATA Nexon

लिस्ट में अगला नंबर है TATA Nexon का जिसके चुनिंदा वेरिएंट्स में फैक्ट्री-फिटेड एयर प्यूरीफायर दिया गया है। इस गाड़ी के XZ+(HS), XZA+(HS), XZ+(P) और XZA+(P) वेरिएंट्स में एयर-प्यूरीफायर की सुविधा मिलता है। इस सिस्टम को टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट के साथ जोड़ा गया है। इस फीचर के लिए आपको इन वेरिएंट्स को चुनना होगा क्योंकि यह फीचर हर वेरिएंट में नहीं आता।

कीमत की बात करें तो TATA Nexon के Air-Purifier वाले वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 12.42 लाख रुपए से लेकर 14.70 लाख रुपए तक जाती है।

TATA Nexon

Honda Elevate

इस लिस्ट में एयर-प्यूरीफायर के साथ आने वाली सबसे महंगी गाड़ी है Honda Elevate जिसके SV और V वेरिएंट्स में एयर-प्यूरीफायर मिलता है। हालांकि, इनके एक्टिव डिजिटल AQI डिस्प्ले या ऑटो-क्लीन मोड नहीं दिया जाता है। इसके अलावा Honda Elevate के VX, ZX, ZX+ और ZX+ Black वेरिएंट्स में यह फीचर मिलता है। इन वेरिएंट्स में PM2.5 केबिन Air Filter के साथ AQI डिस्प्ले मॉनिटर दिया गया है।

इसमें ऑटोमैटिक क्लीन-एयर फंक्शन भी मिलता है जो केबिन की एयर-क्विलिटी को लगातार मॉनिटर करता है। Honda Elevate के एयर-प्यूरीफायर वाले वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 13.93 लाख रुपए से 18.40 लाख तक जाती है।

honda elevate

यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO ZNG बनी भारत की सबसे सुरक्षित सब-कॉम्पैक्ट SUV, 5-स्टार BNCAP रेटिंग के साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।