19 का माइलेज 6 एयरबैग और ABS जैसे फीचर्स, बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है 5.76 लाख की ये SUV
Affordable 7 Seater SUV: अगर आप अपनी बड़ी फैमिली के लिए एक कम बजट में आने वाली 7 सीटर एसयूवी ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं तो रोजाना के इस्तेमाल और लंबे सफर दोनों के लिए ही बेहतरीन हो और साथ ही शहर के ट्रैफिक में चलाने से लेकर पार्किंग में भी आसान हो? अगर हां, तो यहां हम आपको देश की सबसे किफायती 7 सीटर SUV के बारे में बताने वाले हैं तो लंबी फैमिली के लिए बेस्ट है और तीसरी रो को हटाने के बाद 625 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी देती है। हम बात कर रहे हैं Nissan Gravite की जो बढ़िया माइलेज और कई फीचर्स के साथ आती है।
इंजन परफॉर्मेस और ट्रांसमिशन
Nissan Gravite में B4D 1.0 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसमें CNG की विकल्प भी मिलता है और इसका डिस्प्लेसमेंट 999cc है। यह इंजन 71 bhp की पावर और 96nm का टॉर्क जनरेट करता है। पावर को व्हील्स तक पहुंचाने के लिए इसमें 5-स्पीड मैनु्ल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है और यह FWD सिस्टम के साथ आती है।
सेफ्टी फीचर्स
गाड़ी में स्टैंडर्ड सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। इसके अलाव, एडवांस सेफ्टी फीचर्स में हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और TPMS बी शामिल हैं। कार के अंदर कंफर्ट और मनोरंजन के लिए वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8-इंच की टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सभी रो के लिए रियर एसी वेंट और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप का फीचर दिया गया है।
डाइमेंशन और माइलेज
इस गाड़ी में 3 रो वाली 7 सीटों की बैठने की क्षमता दी गई है जिसमें तीसरी रो की सीटों को हटाया भी जा सकता है। इसकी लंबाई 3,987mm, चौड़ाई 1,734mm, ऊंचाई 1,643mm और व्हीलबेस 2,636mm है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 182mm, थर्ड रो हटाने के बाद बूट स्पेस 625 लीटर तक पहुंच जाता है।
वहीं, ARAI के मुताबिक इसका माइलेज मैनुअल गियरबॉर्स के साथ 19.3kmpl और AMT के साथ 19.6kmpl है और इसमें 40 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
कितनी है कीमत?
Nissan Gravite की एक्स-शोरूम कीमत बेस मॉडल के लिए 5.73 लाख रुपए से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट के लिए 9.38 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
यह भी पढ़ें- सिंगल चार्ज पर 212 किमी की रेंज और 32 लीटर की स्टोरेज, डेली यूज के लिए बेस्ट है TVS का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
